फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ABVP staged a sit-in protest, the examination controller maintained silence

Bareilly News: अभाविप ने किया घेराव, परीक्षा नियंत्रक ने साधी चुप्पी

Sat, 08 Feb 2025 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 08 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
ABVP staged a sit-in protest, the examination controller maintained silence
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर परीक्षाओं में की जा रही लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसका खामियाजा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। विवि की ओर से पांच फरवरी को बीए पंचम सेमेस्टर के एनलेटिकल एबिलिटी एंड डिजिटल अवेयरनेस की परीक्षा में 15 सवालों के जवाब में दिए गए विकल्प या तो दोहराए गए थे या गलत थे।
विज्ञापन

इसी संबंध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रों संग नारेबाजी करते हुए परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। उन्होंने कहा कि रुविवि की ओर से लगातार परीक्षाओं में गड़बडी कर विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है। इससे पहले भी परीक्षा नियंत्रक की ओर से गलतियों के लिए जिम्मेदारों को बचाया गया। प्रदर्शन के दौरान परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह मुस्कुराते हुए गड़बड़ी के आरोपों को नकारते रहे। कुछ समय बाद अपनी जिम्मेदारियों से बचते हुए शिक्षकों को दोषी ठहरा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने पेपर बनने से लेकर जांच करने तक, जिम्मेदारों की ओर से बरती जा रही लापरवाही पर आक्रोश जताया। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया। गणित के पेपर में संगीत के सवाल आने के मामले में की गई कार्रवाई का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि रुविवि की ओर से की गई कार्रवाई हवा-हवाई है, क्योंकि एक माह बीत जाने के बाद भी जिम्मेदारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए है। कार्रवाई के नाम पर एक कर्मचारी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने सवाल उठाया कि क्या इसकी जिम्मेदारी केवल एक लिपिक की थी? करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन में किसी भी सवाल का संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक को रजिस्ट्रार का चार्ज छोड़ने की सलाह दी। अंत में परीक्षा नियंत्रक ने पेपर में हुई गड़बड़ी की जांच कराने का आश्वासन देकर बात टाल दी।

यह है मामला

रुविवि प्रशासन की ओर से पांच फरवरी को आयोजित बीए पांचवें सेमेस्टर की एनलेटिकल एबिलिटी एंड डिजिटल अवेयरनेस की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र में 15 गलतियों ने एक बार फिर किरकिरी कराई है। यह सभी गलतियां प्रश्नों के जवाब में दिए गए विकल्पों में थीं। फिलहाल, गलत प्रश्नपत्र के आधार पर ही परीक्षा करवाई गई। प्रश्न पत्र बंटा तो उसके पहले पेज पर सेमेस्टर प्रथम छपा था। परीक्षार्थियों ने कक्ष निरीक्षकों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने संबंधित विषय के शिक्षकों से बात की और बताया कि प्रिंटिंग में गलती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed