फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ABVP raised questions on the working style of Vice Chancellor, warned of agitation

Bareilly News: एबीवीपी ने कुलपति की कार्यशैली पर उठाए सवाल, दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 28 Oct 2023 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 28 Oct 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
ABVP raised questions on the working style of Vice Chancellor, warned of agitation
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट को 15 सूत्री ज्ञापन सौंपकर 10 नवंबर को आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री मनीष राय ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में आंदोलित छात्रों व अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ताओं को कूड़ा उठाने वाला कहने की निंदा की। कहा कि इसके लिए विवि प्रशासन को माफी मांगनी चाहिए। ऐसा नहीं किया तो प्रांत के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। विवि क्षेत्र के सभी जिलों से अलग-अलग महाविद्यालयों में पढ़ने वाले कार्यकर्ता घेराव करते हुए 10 नवंबर को बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

महानगर मंत्री श्रेयांस बाजपेई ने कहा कि विवि में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में विद्यार्थी परिषद कई दिनों से प्रदर्शन कर रहा है। इसके बाद भी कुलपति के कानों तक आवाज नहीं पहुंच रही है। आरोप लगाया कि कुलपति छात्रों व कर्मचारियों के प्रति तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। बरेली कॉलेज इकाई के मंत्री लकी शर्मा ने छात्रों को विवि से निष्कासित करने का मुद्दा उठाया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी, महानगर संगठन मंत्री अवनी यादव, दुर्विजय, स्पर्श उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed