फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ABVP activists laid siege to the vice-chancellor and kept their problems

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का घेराव कर अपनी समस्या रखी

Tue, 29 Sep 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
ABVP activists laid siege to the vice-chancellor and kept their problems
कुलपति से बातचीत करते छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रवेश पत्र पर गलत तारीख होने से छात्रों की प्रवेश परीक्षा छूटने का मामला

विज्ञापन
बरेली। प्रवेश पत्र पर गलत तारीख दर्ज होने के कारण कई छात्रों की प्रवेश परीक्षा छूटने के मामले में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति का घेराव किया।
सोमवार को कई छात्रों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर शिकायत की कि अमरोहा में पांच छात्रों की केमिस्ट्री की प्रवेश परीक्षा 24 सितंबर को होनी थी, लेकिन प्रवेश पत्र पर 28 सितंबर दर्ज था। इस वजह से इन छात्रों की प्रवेश परीक्षा छूट गई। इस मामले को लेकर एबीवीपी के नेतृत्व में छात्र पहले परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह के कार्यालय में गए, लेकिन उनके न मिलने पर छात्रों ने कुलपति प्रो. केपी सिंह का घेराव कर विरोध जताया।
विज्ञापन

नगर महामंत्री गौरव यादव ने कहा कि इस मामले की जांच कराकर जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटी है, उन्हें दोबारा मौका मिलना चाहिए। कुलपति ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर योगेश पंडित, अंकित यादव, रवि प्रताप, आशीष कुमार, पीके मिश्रा, राजन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड के छात्रों ने कुलपति से मिलकर रखी समस्या

बरेली। बीएड के प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी होने से छात्रों की परीक्षा गड़बड़ा गई है। इस मामले को लेकर सोमवार को कई छात्रों ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति के समक्ष अपनी समस्या रखी। समाजवादी छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद और छात्रनेता अभिषेक यादव ने कुलपति को बताया कि बीएड प्रवेश पत्र के लिए विश्वविद्यालय की गाइड लाइंस कुछ और थी, लेकिन परीक्षा के दौरान परीक्षकों ने कुछ और बताया। इससे बीएड के छात्रों के सामने भ्रामक स्थिति पैदा हो गई। इस मौके पर अभिषेक यादव, आयुष गंगवार, विक्रम सिंह, ज्ञान गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed