{"_id":"58c42f864f1c1b623ddc45d0","slug":"abeer-gulmel-who-was-a-big-fan-of-the-bjp-s-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों की होली में जमकर उड़ा अबीर गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों की होली में जमकर उड़ा अबीर गुलाल
बरेली।
Updated Sun, 12 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Abeer Gulmel, who was a big fan of the BJP's Holi
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचंड मोदी लहर के बल पर बरेली की सभी नौ सीटें जीतने वाली भाजपा ने होली से पहले ही जीत की होली मना ली। संजय नगर, भारत सेवा ट्रस्ट और कालीबाड़ी में जमकर आतिशबाजी हुई। पटाखे छुड़ाने के बाद प्रत्याशियों को कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने के बाद मिष्ठान और गुझिया खिलाकर जीत की बधाई दी गई।
जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर ने दो बजे तक भाजपा की जीत के संकेत मिलते ही सभी नौ विधानसभा सीटों के विजेता प्रत्याशियों, संगठन पदाधिकारियों और कैडर कार्यकर्ताओं को संजय नगर पार्टी कार्यालय में बुलाया। अपराह्न तीन बजे भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। ढोल नगाड़ों के बीच फूल मालाओं से लदे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक भी पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने पटाखे और आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी का इजहार किया। कालीबाड़ी में कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के आवास के बाहर भाजपा की कमल निशान वाली टोपी पहने भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर जीत की खुशी का इजहार किया। सड़क पर ढोल नगाड़ों और डांस करने से कुछ देर के लिए यहां जाम लग गया। इसके चलते पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। भारत सेवा ट्रस्ट पर भी भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। यहां भी ढोल नगाड़ों के बीच पटाखे और आतिशबाजी की धूम रही। कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण भी किया गया।