फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aastha Gill and Parmish Verma performed at Invertis University Invertia 2024

इन्वर्शिया 2024: सिंगर परमीश वर्मा के गानों पर झूमे युवा, आस्था गिल ने महफिल में लगाए चार चांद; देखें तस्वीरें

Sun, 25 Feb 2024 11:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Feb 2024 11:23 AM IST
सार

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में इन्वर्शिया-2024 की धूमधाम रही। शनिवार शाम को पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा और आस्था गिल ने अपनी आवाज से समां बांधा। दोनों कलाकारों के गानों पर युवा जमकर झूमे। 

विज्ञापन
Aastha Gill and Parmish Verma performed at Invertis University Invertia 2024
सिंगर आस्था गिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में शनिवार शाम को इन्वर्शिया के मंच पर पंजाबी गायक परमीश वर्मा ने अपने मशहूर गाने- आ ले चक मैं आ गया... से गाकर धमाकेदार एंट्री की। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच युवा गाने के बोल को दोहराते हुए थिरकते रहे। वहीं, गायिका आस्था गिल ने 'डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो...' गाकर महफिल में चार चांद लगाए।  

विज्ञापन

Aastha Gill and Parmish Verma performed at Invertis University Invertia 2024
परमीश वर्मा के गानों पर झूमे युवा - फोटो : अमर उजाला
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में इन्वर्शिया के तहत शनिवार को आयोजित स्टार नाइट में गायक परमीश की एक झलक पाने के लिए समर्थक मंच तक पहुंचने का प्रयास करते नजर आए। इस पर परमीश ने कई लोगों के फोन लेकर उनके साथ सेल्फी ली। हाथ जोड़कर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद आम जहे मुंडे, खास बन दे..., पिंडा आले जट...जैसे हिट गाने सुनकर लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Aastha Gill and Parmish Verma performed at Invertis University Invertia 2024
सिंगर आस्था गिल - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गायिका आस्था गिल ने- लैंबर्गिनी चलाई जांदे हो..., हाय नी नखरा तेरा नी..., कित्थे चल्ली है, मोरनी बनके....जैसे गाने गाए। दोस्तों के साथ पहुंचे युवा समूह बनाकर तो कुछ अकेले ही नाचते हुए समारोह का आनंद लेते रहे। परमीश और आस्था के मंच से उतरते ही सेल्फी लेने के लिए लोग आगे बढ़े। उन्हें काबू करने में बाउंसरों के भी पसीने छूट गए। 

विज्ञापन

Aastha Gill and Parmish Verma performed at Invertis University Invertia 2024
इन्वर्शिया कार्यक्रम में युवाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शाम को बॉलीवुड क्विज, ट्रेजरार हंट, संगम जैसे कार्यक्रम हुए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नाटक लड्डू ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान कुलाधिपति उमेश गौतम, कार्यकारी निदेशक पार्थ गौतम, संयोजक सारंधा शर्मा, प्रो. आरके शुक्ला, प्रो. मनीष गुप्ता, प्रो. एसएस त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Aastha Gill and Parmish Verma performed at Invertis University Invertia 2024
इन्वर्शिया कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
मिस्टर बने आदित्य, मिस इन्वर्शिया बनीं निधि
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में इन्वर्शिया-2024 का धूमधाम से आगाज हुआ। पहले दिन विभिन्न क्लब की ओर से खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें मिस्टर इनवर्शिया आदित्य थपलियाल वरदान और मिस इनवर्शिया निधि को चुना गया। वहीं रनर अप मिस्टर दीवान और मिस रिया बनीं। मुख्य सभागार में हुए कार्यक्रम में शुक्रवार को कुलाधिपति उमेश गौतम व कार्यकारी अध्यक्ष सोनल गौतम ने घंटनाद करके इन्वर्शिया की आधिकारिक शुरुआत की। 

सालाना जलसे में स्ट्रीट डांस, पेंट बॉल, स्क्विड मेनिया, रोबो रंबल, डायस डायनेस्टी आदि कार्यक्रम हुए। इस बीच इन्वर्टिस खेल महोत्सव 2024 का समापन हुआ। बैडमिंटन में, कबड्डी में डेयरडेविल्स, वॉलीबाल में इन्वर्टिस स्मैशर, फुटबॉल में अंडरडॉग और क्रिकेट में इन्वर्टिस पिच स्मैशर आदि टीमें अव्वल रहीं। टीमों को पुरस्कृत किया गया। देर रात मिस्टर और मिस इन्वर्शिया का चयन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed