{"_id":"5883ad5a4f1c1b6f35efe329","slug":"aaja-nachle-shifting-danced-by-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आजा नच ले’ में झूम कर नाचीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आजा नच ले’ में झूम कर नाचीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
'Aaja Nachle' shifting Danced by women
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से आयोजित आजा नच ले... डांस प्रतियोगिता में शनिवार को धूम मच गई। गुनगुनी धूप में संजय नगर स्थित क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल के मैदान में महिलाआें और उनके परिवारों ने डांस का लुत्फ उठाया। ग्रुप डांस में पहला पुरस्कार क्वींस श्रुति सक्सेना ग्रुप को मिला। सोलो में भावना बजाज ने बाजी मारी। जज की कुर्सी रति अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, भावना और नितिन ने संभाली। शिल्पी दीक्षित ने मंच संचालन के साथ खुद भी देवदास के गीत पर डांस कर सबको चकित कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीएल एग्रो के स्वतंत्र निदेशक एएन सिंह, क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल के चेयरमैन शिव कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजय, महानिदेशक डॉ. आरके शर्मा, बाला अग्रवाल, मोहित, दिपाली कुमार, एसबीआई से राजीव जोशी, जीवन आर्या, वीएलसीसी से अंशुल सिंह, रिगालिया से रवि सैनी, फॉक्सवेगन से नवनीत अग्रवाल, रेनॉल्ट से आनंद अग्रवाल ने किया। इसके बाद तो डांस परफारमेंस की धूम मच गई। सबसे ज्यादा डांस देवदास के गीत, मस्तानी हो गई..., नगाड़े संग ढोल बाजे... में दी गई।
केपीआरसी कला केंद्र स्कूल की एक छात्रा ने डांस में स्टंट का भी प्रयोग किया। एक उम्मीद संस्था की ओर से स्पेशल परफामेंस ग्रुप डांस में दी गई। 50 एकल प्रतिभागी और करीब 8 ग्रुप परफारमेंस से जजाें के पैनल को भी तीन- तीन विजेता ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ी। कोई किसी से कमजोर नहीं था। क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल के बच्चाें ने नगाड़े संग ढोल पर ग्रुप परफारमेंस दी। विजेताआें को चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान रूपांतरण क्लब की सदस्य बनने का भी खूब क्रेज दिखा। तुलिका गोयल ने सभी महिलाआें को इसे ज्वाइन करने की खूबी बताई। कार्यक्रम में बीएल एग्रो, क्रिएथिक्स पब्किल स्कूल, कैनविज ग्रुप, रिगालिया और वीएलसीसी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
जब नाचीं स्कूल की शिक्षिकाएं
केपीआरसी कला केंद्र की शिक्षिकाआें ने प्रधानाचार्य नाहिद सुल्ताना के नेतृत्व में डांस पेश किया। शिक्षिकाआें की ड्रेस से लेकर उनकी कोरियाग्राफी भी प्रधानाचार्य ने की थी। रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने प्रधानाचार्य मीना जैन के साथ स्टेज पर प्रस्तुति दी। पंजाबी लोकनृत्य पर आधारित डांस को पेश किया गया।
50 साल की महिलाआें में भी दिखा जोश
50 साल से अधिक उम्र की महिलाआें का जोश भी आजा नच ले में दिखा। चार महिलाआें ने अपना पंजीकरण ग्रुप डांस में कराया था। उन्होंने दिल्ली 6 के सांग सास गाली देवे... ससुराल गेंदा फूल... पर अपनी प्रस्तुति दी।
ये रहे विजेता
ग्रुप डांस
प्रथम पुरस्कार- क्वींस श्रुति सक्सेना डांस ग्रुप
द्वितीय पुरस्कार- रिक्खी सिंह गर्ल्स स्कूल मीना जैन ग्रुप
तृतीय पुरस्कार- माबर्लस गर्ल्स स्तुति एंड ग्रुप
सोलो डांस
प्रथम पुरस्कार- भावना बजाज
द्वितीय पुरस्कार- साक्षी अरोरा
तृतीय पुरस्कार- ज्योति शर्मा
सांत्वना पुरस्कार- रानी तबस्सुम
बीएल एग्रो लकी ड्रा
प्रथम- गरिमा भाटिया
द्वितीय- चित्रा जौहरी
तृतीय- गीतांजलि भाटिया