फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aadhaar operator injured after colliding with bull dies

Bareilly News: सांड़ से टकराकर घायल आधार ऑपरेटर की मौत

Fri, 20 Sep 2024 04:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar operator injured after colliding with bull dies
गुलडिया। मृतक आधार ऑपरेटर देवेंद्र गंगवार
शनिवार को ड्यूटी से आते वक्त हुआ हादसा, इलाज के पांच दिन बाद तोड़ा दम
विज्ञापन

गुलड़िया। शनिवार को ड्यूटी समाप्त कर रामनगर उप डाकघर से घर बहेड़ी आ रहे आधार ऑपरेटर सांड़ से टकरा गए। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान घायल ने पांच दिन बाद दम तोड़ दिया।
रामनगर उप डाकघर पर तैनात देवेंद्र गंगवार पोस्टमैन के साथ-साथ आधार अपडेटिंग का कार्य भी देख रहे थे। शनिवार की शाम ड्यूटी समाप्त होने पर अपने घर बहेड़ी के गांव लवेदा-लवेदी जा रहे थे। बताते हैं गांव से लगभग 10 किलोमीटर पहले रास्ते पर एक सांड़ आ गया। इससे उनकी बाइक टकरा गई और मौके पर ही गिर पड़े। दुर्घटना देख आसपास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से देवेंद्र गंगवार को बहेड़ी भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने मना कर दिया तो उन्हें बरेली के अस्पताल में भेजा गया। बृहस्पतिवार की शाम को देवेंद्र ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद देवेंद्र का अंतिम संस्कार गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल उप डाकघर में किया था ज्वाइन
देवेंद्र गंगवार मई 2023 को ही उप डाकघर में बतौर पोस्टमैन के पद पर ज्वाइन किया था। चूंकि देवेंद्र गंगवार कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान रखते थे, इसलिए उन्हें पोस्टमैन के साथ-साथ आधार अपडेटिंग का कार्य भी विभाग ने सौंप रखा था। देवेंद्र गंगवार की छह माह पहले ही शादी हुई थी। उनकी मौत से परिजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब सांड़ ने लोगों पर किया हमला
- एक वर्ष पूर्व सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहर सिंह गोटिया के बामूराम को गांव में ही सांड़ ने उठाकर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
- छह माह पूर्व कस्बा सिरौली में चौराहे पर एक महिला को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला था।
सड़कों पर डेरा जमाए रहते हैं छुट्टा पशु
सिरौली। कस्बे से लेकर मुख्य मार्गों तक अक्सर छुट्टा पशुओं के झुंड डेरा जमाए रहते हैं। यहां से गुजरने वाले कई लोग इन छुट्टा पशुओं की वजह से गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इस तरह गेनी बरेली मार्ग पर भी छुट्टा पशुओं का कब्जा रहता है, लेकिन अधिकारी कार्रवाई के नाम पर आश्वासन ही देते हैं। संवाद

मामले की जांच कराई जाएगी। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नहने राम, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed