फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A youth was attacked after a quarrel during the palanquin procession

Bareilly News: पालकी निकालने के दौरान कहासुनी के बाद युवक पर जानलेवा हमला

Wed, 20 Aug 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked after a quarrel during the palanquin procession
बरेली। जन्माष्टमी के बाद 17 अगस्त को श्रीकृष्ण भगवान की पालकी निकालने के दौरान हुई कहासुनी के दूसरे दिन दूसरे समुदाय के लोगों ने सुभाषनगर निवासी संजीव को घेर लिया। आरोप है कि चाकू, तलवार से हमला करके उसे घायल कर दिया। संजीव के मुताबिक, हमलावरों ने उनसे कहा कि यह सरकार उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। अपनी सरकार बनने पर नामोनिशान मिटाने की धमकी दी। संजीव ने आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए सुभाषनगर थाने में चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संजीव ने थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को बताया कि जन्माष्टमी के बाद 17 अगस्त को पालकी व शोभायात्रा निकाली गई थी। यात्रा समाप्त होने पर कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई थी। सोमवार शाम जब वह बाजार से घर लौट रहे थे तभी करेली के शाहरुख, एंथोनी, आरिफ, मोहिन और इनके दो अज्ञात साथियों ने घेरकर तलवार, चाकू और तमंचे से हमला कर दिया। संजीव की जमकर पिटाई की गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सुभाषनगर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed