फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young woman created a ruckus at the Collectorate gate, alleging attempted kidnapping.

Bareilly News: कलक्ट्रेट गेट पर युवती का हंगामा, अपहरण की कोशिश का लगाया आरोप

Thu, 23 Apr 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A young woman created a ruckus at the Collectorate gate, alleging attempted kidnapping.
कलक्ट्रेट गेट पर बुधवार को एक युवती और उसके परिजनों के बीच जमीन के विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। युवती की बेशकीमती पैतृक जमीन गुरुग्राम के एक व्यक्ति को बेचने के कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि युवती गुरुग्राम में रहती है। पिता की मृत्यु के बाद 600 वर्गगज बेशकीमती जमीन उसके नाम आ गई। युवती बुधवार को इसी भूमि का बैनामा करने आई थी। जानकारी होने पर उसके परिजन भी आ गए। उसकी मां, बहने और भाई जमीन बेचने का विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि युवती इससे पहले दो बार घर पर बिना बताए जा चुकी है। 16 सितंबर 2025 को बिथरी चैनपुर थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उसे खोजने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद 16 नवंबर 2025 को वह फिर लापता हो गई। उसे फिर खोज कर परिवार के सुपुर्द किया गया था। कुछ समय बाद वह फिर गुरुग्राम चली गई। वहां किसी युवक से उसके संबंध हो गए। परिवार के बीच ही भूमि का विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed