{"_id":"695048f50f8f998e490e5fbb","slug":"a-young-man-who-went-out-on-a-bike-found-at-his-brothers-wedding-died-in-an-accident-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3744-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाई की शादी में मिली बाइक से घूमने निकले युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाई की शादी में मिली बाइक से घूमने निकले युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक लवकुश
शाही। भाई की शादी में मिली बाइक से घूमने निकले युवक को धौरा रोड पर ट्रक ने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। इससे शादी के घर में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने अज्ञात ट्रक के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा के मोहल्ला पंतनगर के रहने वाले लवकुश पुत्र कृष्णा कश्यप के बड़े भाई नन्हा की बरात शनिवार को वापस आई थी। घर में नई बहू आने की खुशियां मनाई जा रही थीं। बड़े भाई की शादी में मिली नई बाइक का पूजन कराने के बाद छोटा भाई लवकुश बाइक को कुछ दूर चलाने के इरादे से धौरा रोड पर लेकर चला गया। वसीट पुलिया के आगे धौरा की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में युवक बाइक सहित आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजा, जहां रास्ते में युवक की मौत हो गई।
तीन भाई एवं चार बहनों में छठे नंबर का था : युवक तीन भाई एवं चार बहनों में छठे नंबर का अविवाहित था। कभी-कभी वह पुलिस मेस में फॉलोवर का भी कार्य कर लेता था।
विज्ञापन
युवक की हुई दर्दनाक मौत के बाद परिवार के लोग स्तब्ध हो गए। थाना प्रभारी राजेश बैसला ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद