फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man who climbed onto the roof to chase away a monkey was scorched by an HT line.

Bareilly News: बंदर भगाने छत पर चढ़ा युवक एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसा

Wed, 26 Aug 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 26 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A young man who climbed onto the roof to chase away a monkey was scorched by an HT line.
बरेली। क्यारा क्षेत्र के गांव इटौआ सुखदेवपुर में बुधवार सुबह बंदर भगाने छत पर चढ़ा युवक वहां से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




गांव निवासी प्रताप सिंह (55) बुधवार सुबह बंदर भगाने के लिए अपने घर की छत पर गया था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से झुलसकर छत पर गिर पड़ा। आधे घंटे बाद परिजन छत पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल में जांच के बाद युवक को आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों की छत के बेहद नजदीक से गुजर रही एचटी लाइन ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई है। पहले भी हादसे हो चुके हैं। विद्युत निगम के अफसरों से कई बार शिकायत देकर लाइन को सुरक्षित दूरी पर कराने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एचटी लाइनें काफी वर्ष पहले डाली गई थी। निर्माण कराते वक्त स्थानीय लोगों ने ध्यान नहीं दिया। हालांकि, हादसे की जानकारी के बाद संबंधित डिवीजन के अधिकारियों की टीम भेजी जाएगी। बिजली संबंधी जो दिक्कतें होंगी, उनका निराकरण कराया जाएगा। - धमेंद्र सिंह, एसई ग्रामीण
---
सजावट कर रहे युवक को लगा करंट, मौत
भमोरा। ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में मंगलवार रात सजावट कर रहे प्रमोद यादव (35) की करंट लगने से मौत हो गई। भाई अखिलेश यादव के मुताबिक, चाड़पुर गांव के प्रमोद सरदारनगर गांव की मस्जिद से मंसूरी गली तक सजावट कर रहे थे। इस दौरान 25 केवी जनरेटर से करंट लगने से वह झुलसकर गिर गए। आसपास मौजूद लोग उनको अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन प्रमोद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि प्रमोद के भाई की सूचना पर गई पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसमें करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
नहीं निकाला गया जुलूस
प्रमोद की मौत से पत्नी नीरज, मां उर्मिला देवी, दो बेटे, एक बेटी समेत परिजन गमगीन हैं। घटना से गमगीन सरदारनगर के बाशिंदों ने भी बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नहीं निकाला।
वर्जन
जनरेटर से करंट लगने से युवक की मौत हुई है। वह निजी कार्य के लिए वहां गया था। इसमें विद्युत निगम की कोई चूक सामने नहीं आई है। - धर्मेंद्र सिंह, एसई देहात
---
बच्चे की करंट से मौत के मामले में कथा आयोजक पर रिपोर्ट
बरेली। कैंट क्षेत्र में शिवपुराण कथा के दौरान बच्चे की करंट लगने से मौत के मामले में 10वें दिन रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बच्चे के पिता ने कथा आयोजक पर साजिश व हत्या का आरोप लगाया है।
मोहनपुर निवासी विमलेश ने कैंट थाने में रिपोर्ट कराई है कि उनका छह साल का बेटा अमित 17 अगस्त को लापता हो गया था। मोहनपुर शिव मंदिर में गांव निवासी अमर सिंह कश्यप शिवपुराण कथा करा रहा था। वह बेटे को तलाशने कथास्थल भी गए, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन पता चला कि अमित का शव कथा मंच के नीचे पड़ा है। जब विमलेश वहां पहुंचे तो देखने से लगा कि अमित को करंट लगा है, लेकिन वहां बिजली का कोई तार ही नहीं था।
अमित की चप्पलें भी गायब थीं। विमलेश ने शक जताया कि किसी ने अमित की करंट लगाकर हत्या कर दी और शव मंच के नीचे छिपा दिया। अमित की मौत के पीछे आयोजक अमर सिंह की लापरवाही भी रही।

वर्जन
पोस्टमाॅर्टम में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। कैंट थाने में अमर सिंह और अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुख्य रूप से मामला लापरवाही का लग रहा है। विभिन्न पहलुओं पर जांच कर पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। - आशुतोष शिवम, सीओ सिटी प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed