फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man was beaten and robbed, Bithri police did not file a report

Bareilly News: युवक को पीटकर लूटा, बिथरी पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट

Sat, 12 Jul 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten and robbed, Bithri police did not file a report
बिथरी चैनपुर। अस्पताल पर काम कर घर जा रहे युवक को पीटकर उसका पर्स लूट लिया गया। परिजनों का आरोप है कि 24 घंटे में तीन बार तहरीर बदलवाने के बावजूद बिथरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


पदारथपुर निवासी राजा हसन ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनका भाई तालिब नकटिया स्थित अस्पताल में काम करता है। बृहस्पतिवार को वह अपने दोस्त के साथ अस्पताल से घर खाना खाने आ रहा था। तभी उसका हाथ नरियावल बाजार के पास बाइक पर बैठे युवक को लग गया। इसके बाद उसने अपने तीन और साथियों के साथ तालिब को पीटकर उसका पर्स लूट लिया। इससे तालिब को काफी चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंचे राजा हसन भाई को बिथरी सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

राजा हसन का आरोप है कि पुलिस ने उनसे तीन बार तहरीर बदलवाई और लूट का जिक्र हटाने के लिए दबाव बनाया। लूट की बात नहीं हटाने की वजह से उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश शुक्ल ने बताया कि युवकों में मारपीट का मामला है, लूट की बात गलत है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed