{"_id":"676dc16ad6fd9d91130bc7a4","slug":"a-young-man-was-adamant-on-marrying-a-girl-broke-many-relationships-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103453-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 'मुझसे शादी नहीं की तो...' सिरफिरे युवक ने दी धमकी, युवती के कई रिश्ते तुड़वाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 'मुझसे शादी नहीं की तो...' सिरफिरे युवक ने दी धमकी, युवती के कई रिश्ते तुड़वाए
Fri, 27 Dec 2024 04:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 04:35 PM IST
सार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को परेशान कर रखा है। आरोप है कि युवक युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर उसे धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : AI Generated
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक एक युवती को शादी करने के लिए धमका रहा है। युवती के बात न मानने पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी युवक ने युवती के कई रिश्ते भी तुड़वा दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को क्षेत्र के ही एक गांव का युवक शादी करने के लिए धमका रहा है। युवती का आरोप है कि पिछले दस दिन पूर्व वह भोजीपुरा स्थित कार्यस्थल से ड्यूटी करके लौट रही थी। तभी युवक ने उसका आधार कार्ड व पैन कार्ड छीन लिया।
विज्ञापन
Bareilly News: सहेली के भाई ने दोस्तों संग मिलकर की शर्मनाक करतूत, फिर युवती को किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
युवक ने धमकी दी कि अगर उससे शादी नहीं की तो उसकी वीडियो वायरल कर देगा। इससे पूर्व युवक उसके कई रिश्ते तोड़वा चुका है। फोन पर कॉल कर लगातार दबाव बना रहा है। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।