{"_id":"676e83ea85c9cec10d09f3b7","slug":"friend-brother-along-with-his-friends-did-shameful-act-victim-girl-filed-report-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सहेली के भाई ने दोस्तों संग मिलकर की शर्मनाक करतूत, फिर युवती को किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सहेली के भाई ने दोस्तों संग मिलकर की शर्मनाक करतूत, फिर युवती को किया ब्लैकमेल
Fri, 27 Dec 2024 04:13 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Dec 2024 04:13 PM IST
सार
बरेली में सहेली के भाई और उसके दोस्तों ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे। मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की युवती ने अपनी सहेली के भाई और उसके दो दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। विरोध पर मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
थाना बारादरी क्षेत्र की एक कॉलॉनी निवासी युवती ने बताया कि पड़ोस की ही एक सहेली के घर उसका आना जाना होता था। इस वजह से सहेली के भाई व उसके दो दोस्तों से भी जान पहचान हो गई थी। आरोप है कि सहेली के भाई के दोस्त ने उसके साथ अश्लील हरकतें की, जिसका वीडियो सहेली के भाई और एक दोस्त ने बनाया।
विज्ञापन
इस वीडियो से आरोपी युवती को ब्लैकमेल करने लगा। जब पिता आरोपी के घर गए तो आरोपी के दोस्तों ने मारपीट की। बारादारी थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन