फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man, troubled by domestic discord, committed suicide by hanging himself.

Bareilly News: घरेलू कलह से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 22 Nov 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
A young man, troubled by domestic discord, committed suicide by hanging himself.
बरेली। सुभाषनगर की प्रजापति कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम अमन नाम के युवक का शव कमरे में खिड़की के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस पहुंची तो परिवार ने घरेलू कलह में आत्महत्या की जानकारी दी। हालांकि मामले में पुलिस को कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

प्रजापति कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय अमन की आत्महत्या की जानकारी के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बातचीत के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू की। परिजनों ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को बताया कि वर्ष 2021 में अमन की शादी हुई थी। दोनों के बीच विवाद के बाद पत्नी अमन से अलग रह रही है।
विज्ञापन

अमन ने वर्ष 2022 में अलीगढ़ निवासी मुस्कान से दूसरी शादी कर ली थी। परिवार का कहना है कि बिना तलाक दूसरी शादी करने की वजह से दोनों ही पत्नियों से अमन का मनमुटाव चल रहा था। इसी कलह की वजह से तनाव में आकर अमन ने खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी और अवसाद में बुजुर्ग ने जान दी

बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र की ही बग्गा कॉलोनी में एक वृद्ध ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को अनुज सिंह ने सूचना दी कि उनके चाचा 62 साल के अजयपाल सिंह अपने मकान में अकेले रहते थे। चाचा ने रात में किसी वक्त खिड़की के पर्दे को लॉबी की छत के कुंडे में बांधकर आत्महत्या कर ली। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अजयपाल सिंह के बेटे ब्रजेश सिंह गुजरात के सूरत शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्हें सूचना दी गई है। उनके आने पर शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा। बताया कि अजयपाल सिंह की पत्नी की 2018 में मौत हो चुकी है। इकलौता बेटा बाहर रहता है। वह भतीजों के साथ रहते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed