फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man going to read Fateha on a grave died in an accident

Bareilly News: कब्र पर फातहा पढ़ने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Mon, 09 Jun 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A young man going to read Fateha on a grave died in an accident
बरेली। किला थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक अरमान की शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अरमान अपने पड़ोसी व दोस्त फैज के साथ पिता की कब्र पर फातहा पढ़ने जा रहा था। रिश्तेदार आमिर ने बताया कि शाम के समय जब दोनों दोस्त सड़क पार कर रहे थे, वहीं किला क्षेत्र की ओर से तेज रफ्तार में लहराती हुई बाइक गलत दिशा से आई और अरमान को टक्कर मार दी। हादसे में अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि फैज़ बाल-बाल बच गया। परिजन अरमान को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली और चालक की तलाश में जुट गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed