{"_id":"66f87bfc90e709e1cc06e436","slug":"a-young-man-from-another-community-caught-with-a-girl-handed-over-to-the-police-bareilly-news-c-4-lko1018-491551-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवती के साथ पकड़ा दूसरे समुदाय का युवक, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवती के साथ पकड़ा दूसरे समुदाय का युवक, पुलिस को सौंपा
Sun, 29 Sep 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के डीडीपुरम के एक पार्क में लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक को युवती के साथ पकड़ लिया। आरोप है कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे तो वह आपत्तिजनक स्थिति में थे। युवक ने अपना नाम पवन बताया। बाद में पता लगा कि उसका नाम पवन नहीं वह दूसरे समुदाय का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी तहरीर नहीं दी गई है।
हिंदूवादी संगठन के कुछ लोग शनिवार की सुबह करीब नौ बजे डीडीपुरम पार्क में पहुंचे। यहां देखा कि एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में बैठे हैं। शक होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक से उसका नाम पूछा। उसने गलत नाम बताकर गुमराह करने की कोशिश की। उससे और जानकारी चाही तो वह झगड़ने लगा। शोर-शराबा होने पर काफी भीड़ जमा हो गई। उसका मोबाइल फोन और आधार कार्ड चेक किया तो पता लगा कि वह दूसरे समुदाय का है। इस दौरान युवती वहां से चली गई। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।