फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man drowned while bathing in Bahgul

Bareilly News: बहगुल में नहाने के दौरान डूबा युवक

Mon, 04 May 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 04 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned while bathing in Bahgul
मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने आया युवक रविवार को बहगुल नदी में नहाने के दौरान डूब गया। साथियों का शोर सुनकर मौके पर आए ग्रामीणों ने युवक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लगा है। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना बहेड़ी के हुसैन नगला गांव के हुकुमपाल खेती करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। हुकुमपाल ने बताया कि उनका बेटा दीपक कुमार (19) तीन दिन पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कचनारी में मौसेरे भाई आकाश कुमार की शादी में शामिल होने गया था। रविवार दोपहर 2:00 बजे मौसेरे भाई आकाश, पवन कुमार, दीपक और रघुवेंद्र कुमार के साथ बहगुल नदी में नहाने गया था। साथियों के साथ नहाने के दौरान दीपक गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया।
विज्ञापन

दीपक को डूबता देख साथियों ने शोर मचाते हुए बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से नदी में तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। नदी का पानी को कम कराया जा रहा है। उसके बाद फिर दीपक की तलाश शुरू की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही दीपक के पिता हुकम सिंह, माता हेमलता व बहन रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि नदी में इन्सान के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। युवक की तलाश करने को गोताखोरों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed