फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man died of electric shock before his sister's wedding

Bareilly News: बहन की शादी से पहले युवक की करंट से मौत

Fri, 05 Jul 2024 06:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
A young man died of electric shock before his sister's wedding
भमोरा। बहन की शादी वाले दिन हर्रामपुर गांव में युवक की करंट से मौत हो गई। हादसे के बाद शादी वाले घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव श्मशान भूमि में रखवा दिया। बहन की विदाई के बाद शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

हर्रामपुर गांव निवासी जयवीर (21) पुत्र कुंवरपाल मजदूरी करने के साथ खेतीबाड़ी में भी पिता का सहयोग करते थे। बृहस्पतिवार को उनकी बहन मीरा की बरात आनी थी। इसको लेकर सुबह से ही तैयारियां की जा रही थीं। बहन को दहेज में देने के लिए जयवीर पंखा खरीदकर लाए थे। दोपहर के समय इसी पंखे से करंट लगने की वजह से वह बेसुध होकर गिर गए।
विज्ञापन

पंखा भी उनके ऊपर ही गिर गया। आवाज सुनकर बचाने पहुंची बहन सर्वेश भी करंट की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पंखे का प्लग स्विच से निकाला मगर तब तक जयवीर बुरी तरह झुलस गए थे। उपचार के लिए ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी पर गांव वालों की भीड़ उनके मकान के बाहर जुट गई। हर किसी की आंख नम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि चूंकि शादी की सभी तैयारियां हो चुकी हैं, ऐसे में इसे निरस्त नहीं किया जा सकता। एक सादे समारोह में शाम के समय विवाह की रस्में अदा की गईं। दुल्हन की विदाई के बाद शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जयवीर की मौत के बाद पत्नी संगीता, मां सुरजा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आठ भाई-बहनों में जयवीर तीसरे नंबर के थे। उनका एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed