फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A year ago Sita married Zahoor Ansari and now her body found hanging in the house in Bareilly

UP: एक साल पहले सीता ने जहूर हसन से किया था विवाह, अब फंदे से लटकी मिली लाश; फोन पर बोली ये आखिरी बात

Thu, 22 Jan 2026 02:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Jan 2026 02:14 PM IST
सार

बरेली के बिशारतगंज क्षेत्र में सीता नाम की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। सीता ने एक साल पहले जहूर हसन से विवाह किया था। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।  

विज्ञापन
A year ago Sita married Zahoor Ansari and now her body found hanging in the house in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बरेली के बिशातरगंज थाना क्षेत्र के परावहाउद्दीनपुर गांव में बुधवार शाम विवाहिता सीता की मौत हो गई। उसके पति जहूर हसनने फंदा लगाकर आत्महत्या की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को सूचना देकर पति जहूर को हिरासत में ले लिया। हालांकि जहूर का कहना है कि गुस्से में पत्नी ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

गांव परावहाउद्दीनपुर निवासी जहूर हसन टंकी निर्माण का काम करता है। उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। दो साल पहले वह इटावा जेल में टंकी बनाने गया था। वहां जेल में बंद राजस्थान के धौलपुर जनपद की निवासी सीता से उसकी मुलाकात हुई। उसके तीन बच्चे हैं। एक साल पहले जेल से रिहा होने पर सीता ने जहूर से शादी कर ली। 

यह भी पढ़ें- UP News: जवानी जेल में गुजरी... 25 साल बाद रिहा हुए आजाद, डकैती के मामले में हाईकोर्ट ने किया बरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में सीता ने काटी कॉल, बोली- जिंदा नहीं मिलूंगी 
जहूर ने बताया कि बुधवार को वह कासगंज के सेमरा मोची गांव में टंकी पर काम कर रहा था। दिन में सीता ने उसे कई बार कॉल की, लेकिन वह बात नहीं कर सका। गुस्साईं सीता ने यह कहकर कॉल काट दी कि वह उसको जिंदा नहीं मिलेगी। शाम को जहूर घर आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो सीता छत के कुंडे के सहारे लटकी हुई थी। नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान वीरेंद्र शाक्य ने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार व सीओ आंवला नितिन कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि सीता के मायके वालों को सूचना दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व मायके वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति जहूर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed