फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A worn out wire broke in Badi Bamnpuri, supply did not stop for one and a half hours

Bareilly News: बड़ी बमनुपरी में जर्जर तार टूटा, डेढ़ घंटे तक बंद नहीं हुई आपूर्ति

Sat, 28 Jun 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
A worn out wire broke in Badi Bamnpuri, supply did not stop for one and a half hours
बरेली। कुतुबखाना उपकेंद्र से पोषित बड़ी बमनपुरी में बृहस्पतिवार देर रात जर्जर तार टूटकर गिर गया। नाली के पानी में भी करंट आने लगा। स्थानीय लोगों ने जब आपूर्ति बंद कराने के लिए अभियंताओं से मोबाइल फोन पर संपर्क करना चाहा तो कॉल ही रिसीव नहीं हुई। व्हाट्सएप पर संदेश मिलने के बाद मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने संज्ञान लिया तो आपूर्ति बंद करके यहां मरम्मत की गई। गनीमत रही कि कोई करंट की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के मुताबिक, फाल्ट के दौरान दो तरफ के तार टूटकर नीचे गिर गए। एक तार नाली में गिरने से पानी में करंट आने लगा। एक तार में भी आग लग गई। जब जेई, एसडीओ व अन्य अधिकारियों से संपर्क नहीं हुआ तो सूचना मुख्य अभियंता को दी गई। इसके बाद कर्मचारी यहां पहुंचे। संवाद
विज्ञापन


फाल्ट की मरम्मत के बाद भी होती रही ट्रिपिंग
बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट को सही करके तड़के करीब चार बजे आपूर्ति बहाल की। इसके बाद भी यहां ट्रिपिंग जारी रही। इस वजह से उपभोक्ता दिनभर परेशान हुए।
----
रातभर लोग परेशान रहे। हेल्प डेस्क के साथ जारी किए गए कर्मचारियों और अधिकारियों के नंबर तक बंद जा रहे थे। गनीमत रही कि कोई करंट की चपेट में नहीं आया। - हिमांशु गौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम की लापरवाही से गंभीर हादसा हो सकता था। अफसरों ने जब संज्ञान नहीं लिया तो हम लोगों ने यहां एक पोस्टर लगाया, ताकि राहगीर तार से दूरी बनाकर निकले। - दिनेश रस्तोगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed