फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A woman was shot after being taken out of a car near Gandhi Park

Bareilly News: गांधी उद्यान के पास कार से उतारकर महिला को गोली मारी

Sun, 30 Mar 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
A woman was shot after being taken out of a car near Gandhi Park
बरेली। गांधी उद्यान से डूडा दफ्तर रोड पर शनिवार रात कार से उतारकर एक महिला के सीने में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि चार लोगों ने उस पर हमला किया लेकिन किसी का नाम नहीं बताया।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि डूडा दफ्तर के पास एक महिला सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी है। कोतवाली पुलिस महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले गई। वहां उसके बयान दर्ज किए गए। कोतवाल अमित पांडेय के मुताबिक महिला ने बताया कि उसका नाम सोनू (45) है। वह अपने बच्चे की दवा लेने 300 बेड अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर पर आई थी। वहां से पैदल ही जा रही था। रास्ते में काले रंग की कार उसके पास आकर रुकी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि कार में चार लोग बैठे थे। उन्होंने उसे कार में बैठा लिया। फिर वह लोग बात करते हुए गांधी उद्यान से डूडा दफ्तर रोड पर आए। वहां कार रोक कर बात करते रहे और फिर उसे कार से उतार दिया। वह कार से उतरी ही थी कि उनमें से एक ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी। वह चीखकर गिर पड़ी तो आरोपी कार लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पति से चल रहा विवाद
- इंस्पेक्टर ने महिला से नंबर लेकर कॉल की तो उसकी बहन दया आ गई। दया ने बताया कि सोनू के पति का नाम अनिल कौशिक है जो मथुरा में रहते हैं। पति से सोनू का अलगाव चल रहा है। वह वीरसावरकर नगर के पास किराये पर अपने एक पुत्र ईशान व पुत्री ईशा के साथ रहती है। आज क्या घटनाक्रम हुआ, इसके बारे में नहीं बता सकती। पुलिस ने महिला को मोबाइल देकर मददगारों को बुलाने की बात कही तो उसने एक और युवक को बुलाया। वह आया तो पुलिस को देखकर चौंक गया। महिला ने पुलिस से कहा कि इसे बैठाकर पूछ लो, ये सब जानता है।

---
सीने में फंसी है गोली, होगा ऑपरेशन
- सूचना पर सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला का उपचार कर रहे डॉक्टर से बात की। बताया गया कि गोली महिला के सीने में दायीं ओर लगी है। चूंकि पीठ की ओर घाव नहीं है, इसलिए गोली अंदर ही फंसी है। ऑपरेशन से इसे निकाला जा सकेगा। कोतवाल ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। वह आरोपियों के नाम नहीं बता रही है, हालांकि ऐसा लगता है कि उसे जानकारी है। जाहिर है कि कोई महिला अंजान लोगों के साथ कार में बैठकर नहीं जाएगी। बताया कि महिला की हालत में सुधार होते ही उससे पूछताछ कर आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed