फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A woman inspector seeking a bribe of 30 thousand suspended

30 हजार की रिश्वत मांगने वाली महिला दरोगा निलंबित

Tue, 29 Sep 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
A woman inspector seeking a bribe of 30 thousand suspended
अपराध - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के मामले में एफआर लगाने को आरोपी से मांगी थी रकम
विज्ञापन

एसएसपी और इंस्पेक्टर पर दबाव बनाने में बैरियर वन चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

बरेली। प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में आरोपी को बरी करने के बदले इज्जतनगर थाने की महिला दरोगा उससे 30 हजार रुपये मांग रही थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कॉल रिकार्डिंग के साथ मामले की शिकायत मिलने पर महिला दरोगा सरिता चौधरी को निलंबित कर दिया।
भोजीपुरा निवासी नरेंद्र राणा की इज्जतनगर क्षेत्र में मोबाइल शॉप है। लॉकडाउन के दिनों में नरेंद्र के खिलाफ इज्जतनगर थाने में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोप था कि उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में तीन दिन पहले नरेंद्र ने एडीजी को ट्वीट करके सफाई भी दी थी कि उसने सिर्फ इतना कहा था कि लोग लॉकडाउन में पीएम और सीएम के भरोसे न बैठें, खुद भी काम करें।
विज्ञापन

नरेंद्र के खिलाफ दर्ज मामले की विवेचना थाने की दरोगा सरिता चौधरी कर रही थीं। नरेंद्र से वह मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर तीस हजार रुपये मांग रही थीं। नरेंद्र ने उनकी बातचीत मोबाइल में रिकार्ड कर ली और एसएसपी के सामने पेश होकर उन्हें सुना दी। एसएसपी ने इसके आधार पर सीओ थ्री स्वाति यादव को जांच सौंप दी। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सोमवार रात एसएसपी ने दरोगा सरिता को निलंबित कर दिया। इसके अलावा एक मुकदमे को निपटाने में ठेकेदार गौरव कुमार पर एसएसपी और इंस्पेक्टर के नाम से दबाव बनाने वाले बैरियर वन चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed