फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A woman committed suicide after being harassed by her friend in abreilly case filed against four people

UP में हैरान करने वाला केस: सहेलियों से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, पति को छोड़ साथ रहने का बना रही थीं दबाव

Fri, 07 Mar 2025 08:19 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 08:19 PM IST
सार

गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि पिछले दो वर्ष से उनकी पत्नी को उसकी सहेली अपने साथ रहने को मजबूर करती आ रही थी। जिसमें आरोपी युवती के परिवार की महिलाएं भी उसका साथ देती थीं।

विज्ञापन
A woman committed suicide after being harassed by her friend in abreilly case filed against four people
सहेलियों से तंग आकर महिला ने लगा ली फांसी - फोटो : freepik

विस्तार

बरेली जिले से समलैंगिक संबंधों को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गुरुवार शाम को अपने घर में दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने मृतका की सहेली और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों पर महिला को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। सहेली उस पर साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच समलैंगिक संबंध थे। 

विज्ञापन

सहेली करती थी साथ रहने से इनकार तो महिलाएं पीटा करती थीं
गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि पिछले दो वर्ष से उनकी पत्नी को उसकी सहेली अपने साथ रहने को मजबूर करती आ रही थी। जिसमें आरोपी युवती के परिवार की महिलाएं भी उसका साथ देती थीं। पति का आरोप है कि उसके नौकरी पर जाने के बाद पत्नी को उसकी सहेली बुलाकर अपने घर ले जाती थी। पति से अलग रहने को मजबूर करती थी। उसने महिला का मोबाइल फोन भी गायब कर दिया था। आरोप है कि महिला अपने पति से अलग रहने को मना करती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बनाया जा रहा था दबाव 
बताया जा रहा है कि युवती और महिला के बीच समलैंगिक संबंध थे। इसी के चलते युवती उस पर साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी। आरोपियों से तंग आकर गुरुवार को महिला ने आत्महत्या कर ली। 
 
विज्ञापन

चार महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
मृतका का पति रुद्रपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। गुरुवार शाम को जब वह नौकरी से लौटा तो उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। पीड़ित पति ने चौकी बंजरिया पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने युवती समेत चार महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed