{"_id":"681293a2345125b6700ee164","slug":"a-villager-sleeping-outside-his-house-died-after-being-hit-by-a-car-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101881-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर के बाहर सो रहे ग्रामीण की कार की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर के बाहर सो रहे ग्रामीण की कार की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
अलीगंज। शिवकुमार का फाइल फोटो-संवाद
अलीगंज। घर के बाहर रोड किनारे सो रहे एक ग्रामीण को कार सवार ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव किशन सिंहपुर के 50 वर्षीय शिवकुमार पुत्र चेतराम मंगलवार की रात घर के सामने खड़े अपने ट्रैक्टर के पास चारपाई डालकर सो रहे थे। कुछ देर बाद गैनी की ओर से आई कार की चपेट में वह आ गए।
उस दौरान शिव कुमार ट्रैक्टर और कार के बीच में फंस गए। हादसे के बाद कार सवार भाग गया। शिव कुमार के पुत्र ओमप्रकाश उन्हें गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस पर परिजन उन्हें घर ले आए। बुधवार की सुबह मृतक के पुत्र ओमप्रकाश ने घटना की तहरीर गैनी पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि मृतक की दो बेटियां शादीशुदा हैं, जबकि छोटे दो पुत्र अविवाहित हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। संवाद
--
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, फरीदपुर से जा रहे थे हिमाचल प्रदेश, नजीबाबाद में हुआ हादसा
फरीदपुर। कस्बे के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी युवक की ट्रेन से कटकर नजीबाबाद बिजनौर में मौत हो गई। वह फरीदपुर से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। युवक का शव पहुंचते ही मोहल्ले में मातम पसर गया।
विज्ञापन
फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर 35 वर्षीय निवासी सुनील गुप्ता पुत्र शाबनती लाल गुप्ता हलवाई का काम करते थे। वह फरीदपुर से हिमाचल में काम करने जा रहे थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार को उनकी ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन पर रुकी। इसी दौरान वह ट्रेन से नीचे उतरे। ट्रेन चलने के दौरान सुनील उस पर चढ़ ही रहे थे। तभी उनका हाथ हैंडल से छूट गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। उनके साथ अन्य लोग काम करने जा रहे थे। उन्होंने उनके परिजनों को सूचना दी। बिजनौर में युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद पर उनका शव कस्बे में पहुंचा तो परिजन देखकर विलाप करने लगे। मृतक तीन भाइयों में छोटा था, जो कि अविवाहित था। बुधवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद