{"_id":"5d4fbc818ebc3e6d1e2be8ed","slug":"a-villager-shot-dead-in-firing-by-forest-guard-in-pilibhit-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: वनकर्मियों की गोली से एक ग्रामीण की मौत, वारदात से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: वनकर्मियों की गोली से एक ग्रामीण की मौत, वारदात से हड़कंप
Sun, 11 Aug 2019 12:28 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पीलीभीत जंगल से सटे इलाके में खोए पशु तलाशने गए ग्रामीणों को वनकर्मियों ने रोक लिया। पूछताछ के दौरान विवाद होने के बाद वनकर्मी ने गोली चला दी, इसमें एक की मौत हो गई। घटना के बाद डीएम एसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
इंडो-नेपाल सीमा से सटे हजारा क्षेत्र के टाटरगंज गांव निवासी 24 वर्षीय कुलवंत सिंह पुत्र बुद्ध सिंह, 25 वर्षीय साधू सिंह पुत्र दिलीप सिंह, सुखवीर सिंह (26) शनिवार रात अपनी भैंस ढूंढने के लिए गए थे। गांव के बाहर संपूर्णानगर वन रेंज के समीप फॉरेस्टर कन्हईलाल समेत तीन वनकर्मियों ने उनको रोक लिया।
विज्ञापन
संदिग्ध मानकर ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी। इसी में विवाद हो गया जिसके बाद फॉरेस्टर ने गोली चला दी। इस घटना में कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि साधू सिंह मामूली रूप से घायल हुए। इसके बाद वनकर्मियों के पसीने छूट गए। उस वक्त वह वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
इधर, ग्रामीण जमा हो गए और तनावपूर्ण हालात बन गए। सूचना मिलने पर डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी का कहना है कि माहौल पूरी तरह से शांत हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।