फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A villager fell on the tap after feeling dizzy and died on the spot

Bareilly News: चक्कर खाकर नल पर गिरे ग्रामीण की मौके पर मौत

Tue, 25 Mar 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A villager fell on the tap after feeling dizzy and died on the spot
नवाबगंज। कस्बे में दवा लेने आए एक ग्रामीण नल पर मुंह साफ करते समय चक्कर खाकर गिर पड़े। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। परिजन लिखित में पुलिस को प्रार्थना देने के बाद मृतक का शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

जनपद पीलीभीत के थाना दियोरियाकलां निवासी 51 वर्षीय पूरनलाल पुत्र ओमप्रकाश हिमाचल प्रदेश में एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। सोमवार की सुबह वह नवाबगंज में एक निजी चिकित्सक के पास दवा लेने आए थे। सुबह आठ बजे वह विकासखंड कार्यालय के गेट पर लगे इण्डिया मार्का नल पर मुंह धो रहे थे। इस बीच वह चक्कर खाकर गिर पड़े। सीएचसी में इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को अपने साथ ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed