{"_id":"681e57615c7cf11f9506980b","slug":"a-villager-coming-from-a-wedding-procession-was-crushed-by-a-vehicle-and-died-bareilly-news-c-4-1-bly1039-636544-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरात से आ रहे ग्रामीण को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरात से आ रहे ग्रामीण को वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक अजय कुमार
- फोटो : kathua
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशगढ़। बरात से वापस घर आ रहे 28 वर्षीय बाइक सवार ग्रामीण को बृहस्पतिवार की रात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए।
पुलिस के अनुसार शीशगढ़-धनेटा मार्ग पर ग्राम जाफरपुर स्थित बिल्सा मोड़ के पास देर रात लगभग 12 बजे किसी वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मृतक के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। बाइक पर अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर से मृतक की पहचान अजय कुमार निवासी ग्राम संजरपुर थाना मीरगंज के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों ने बताया कि अजय अपनी फुफेरी बहन की शादी में गए थे, फिर आठ मई की रात को वहां से लौट रहे थे। तभी जफरपुर के पास यह हादसा हो गया। मृतक अजय के परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद
विज्ञापन
--
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा
बृहस्पतिवार रात बिनावर थाना क्षेत्र के चौपाल सागर के पास हुआ हादसा
बिनावर (बदायूं)। शादी समारोह में शामिल होने आया युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। गश्त कर रहे पुलिस कर्मी सुबह पांच बजे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
भमोरा क्षेत्र के गांव नौगमा ठाकुरान निवासी विजय (32) बृहस्पतिवार को बाइक से अपनी साढ़ू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए शाम करीब पांच बजे निकले थे। वह न तो रिश्तेदारी में ही पहुंचे और न ही उनका फोन लगा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इधर, बिनावर थाना पुलिसकर्मी रात की गश्त खत्म कर सुबह करीब पांच बजे थाने लौट रहे थे तो बरेली-मथुरा हाईवे पर चौपाल सागर के पास बाइक समेत युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने उनके शव को अस्पताल भेज परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। संवाद