{"_id":"6a7e1fc1e6298d54af0fa332","slug":"a-troop-of-monkeys-injured-a-person-who-was-watering-plants-at-home-bareilly-news-c-4-bly1015-945496-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में पौधों की सिंचाई कर रहे व्यक्ति को बंदरों के झुंड ने किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में पौधों की सिंचाई कर रहे व्यक्ति को बंदरों के झुंड ने किया जख्मी
Fri, 14 Aug 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बंदरों के झुंड ने बीसलपुर रोड स्थित आशीष रॉयल टॉवर निवासी अजय सक्सेना पर बृहस्पतिवार को उस समय हमला बोल दिया, जब वह अपने फ्लैट की बालकनी में पौधों को पानी दे रहे थे। अचानक हुए हमले से वह जमीन पर गिर पड़े। बंदरों के उन्हें कई जगह काट लिया। शोर-शराबा सुन उनकी पत्नी व अन्य लोग पहुंच गाए और बंदरों को भगाया। घायल को अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया व टीका लगवाया।
जिला अस्पताल डॉ. फैजल ने बताया कि बंदरों और कुत्तों के काटने को हल्के में न लें। इससे रेबीज जैसा घातक संक्रमण हो सकता है। ऐसे मामलों में डॉक्टर के पास जाने से पहले घाव को कम से कम 15 मिनट तक पानी और साबुन से अच्छी तरह धोएं। इसके बाद एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगाकर साफ पट्टी बांधनी चाहिए और बिना देर किए चिकित्सक से सलाह लेकर एंटी रेबीज वैक्सीन या सीरम लगवाना चाहिए।
शहरवासियों में दहशत
शहर में इन दिनों कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ गया है। तीन दिन से लगातार कुत्ते व बंदर लोगों पर हमलावर हो रहे हैं। इससे शहरवासी दहशत में हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि बंदरों के अचानक हमलों से घबराकर कई लोग छतों से गिरकर जान गंवा चुके हैं। ये बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को निशाना बना रहे हैं। इससे लोगों ने घरों से बाहर निकलना तक कम कर दिया है।
विज्ञापन
-- -
चार दिन बाद भी एआरवी की किल्लत बरकरार
फोटो
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल में साेमवार से एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। जिला अस्पताल से 50 वॉयल मिली थीं, जो खत्म हो रही हैं। क्लीनिक प्रभारी डॉ. फैजल के मुताबिक, पहली डोज लगवाने पहुंच रहे लोगों को ही वैक्सीन लगा रहे हैं। बाकी को रेफर कर रहे हैं। शुक्रवार को वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। ब्यूरो