फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A teenage girl gave birth to a child in CHC, when the commotion increased, the family took her away after taking her on leave.

Bareilly News: सीएचसी में किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, हलचल बढ़ने पर छुट्टी कराकर ले गए परिजन

Thu, 05 Feb 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl gave birth to a child in CHC, when the commotion increased, the family took her away after taking her on leave.
मीरगंज। एक गांव की 15 वर्षीय अविवाहित किशोरी ने बुधवार सुबह सीएचसी में एक बच्ची को जन्म दिया तो इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह चर्चाएं शुरू हो गईं। अस्पताल में हलचल बढ़ने पर किशोरी को उसके परिजन छुट्टी कराकर वापस ले गए। ग्रामीणाें के अनुसार, गांव की 15 वर्षीय किशोरी को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई तो उसका बहनोई किशोरी को लेकर सीएचसी मीरगंज पहुंचा। बुधवार सुबह पौने सात बजे किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। मामला सामने आते ही अस्पताल से लेकर कस्बे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। चिकित्सकों के मुताबिक, जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। स्टाफ नर्स ने किशोरी द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना अपने पीआई रजिस्टर पर अंकित की तो किशोरी कार्रवाई से बचने के लिए अपने जीजा को पति बताने लगी। अस्पताल में हलचल बढ़ी तो कुछ देर बाद किशोरी और उसका जीजा अपने परिवार के साथ छुट्टी कराकर चले गए। मीरगंज पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed