फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A survey will be conducted to implement the new housing scheme on Pilibhit Road

Bareilly News: पीलीभीत रोड पर नई आवासीय योजना को धरातल पर उतारने के लिए होगा सर्वेक्षण

Wed, 23 Apr 2025 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 23 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
A survey will be conducted to implement the new housing scheme on Pilibhit Road
बरेली। पीलीभीत रोड पर नई आवासीय योजना को धरातल पर उतारने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम चार और गांवों में बुधवार को सर्वेक्षण करेगी। अभी तक पांच गांवों में सर्वेक्षण हो चुका है। कुल नौ गांवों की जमीन अधिगृहीत की जानी है। जमीन चिह्नित होने के बाद सर्किल रेट का चार गुना देकर इसका अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

आवासीय योजना के लिए बरकापुर, रूपापुर, मोहरनियां, नवदिया कुर्मियान, अणुपुरा जागीर, आसपुर खूबचंद, कुंमरा, कलापुर और हरहरपुर के रकबे की जमीन ली जानी है। कुंमरा, हरहरपुर, मोहरनियां और नवदिया कुर्मियान में बीडीए सचिव के साथ अभियंताओं की टीम बुधवार को पहुंचेगी। आबादी क्षेत्र में कहां क्या निर्माण हुआ। कहां पर कितनी जमीन उपलब्ध है। किन-किन गाटा संख्या को अधिग्रहीत किया जाना है। इसका आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि बड़ा बाइपास और पीलीभीत रोड से योजना को कनेक्टिविटी मिलेगी। विकास को रफ्तार मिलेगी।
सर्वेक्षण के बाद बीडीए भू-स्वामियों से सहमति पत्र भरवाएगा। इसके बाद डीएम से सर्किल रेट के आधार पर मूल्य तय कराए जाएंगे। मूल्य तय होने के बाद अधिग्रहण की अधिसूचना निकाली जाएगी। इसके बाद मुआवजा देकर किसानों से भूमि ली जाएगी। यह योजना करीब 250 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित की गई है। इसमें 95 प्रतिशत भूखंड आवासीय होंगे। बाकी भूखंड शैक्षिक संस्थाओं और अस्पतालों आदि के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed