फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A student returning home from coaching was hit by a tanker

Bareilly News: कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को टैंकर ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

Fri, 21 Jun 2024 06:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
A student returning home from coaching was hit by a tanker
नवाबगंज। क्षेत्र से कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रही छात्रा टैंकर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना की रिपोर्ट छात्रा के भाई राजदेव ने अज्ञात चालक के खिलाफ कराई है।
विज्ञापन

पीलीभीत के जहानाबाद स्थित शाही गांव के महावीर प्रसाद अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी मीना नगर के राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह बृहस्पतिवार को नवाबगंज से कोचिंग पढ़कर अपने गांव साइकिल से लौट रही थी। वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित धौरेरा गांव के पास पहुंची। उसी बीच एक टैंकर से टक्कर होने के बाद उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

हादसे के बाद लग गया जाम
घटना की जानकारी मिलते ही पिता महावीर प्रसाद, मां आनंद कुमारी, भाई राजदेव, सुगम शर्मा का रोकर हाल बेहाल हो गया। घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया, लेकिन पुलिस राहगीरों की मदद से जाम को खुलवाकर यातायात शुरू करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दो डंपरों में टक्कर, एक चालक की जान गई

सिरौली (बरेली)। बुधवार देर रात बरेली मार्ग पर शिवपुरी चौराहे पर हादसा हो गया। यहां आमने-सामने दो डंपरों में टक्कर हो गई। इसमें एक डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर रात में मौके पर पहुंचे हल्का प्रभारी नाहर सिंह डंपर से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चालक रामपुर के थाना सिविल लाइन के मोहल्ला अगापुर का अलीबहादुर निकला। डंपर मालिक अयूब की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संवाद

----
वाहन की टक्कर से घायल अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत

नवाबगंज। ढाबा पर खाना खाने बाइक से जा रहे अधिवक्ता की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने आनन-फानन में उन्हें महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। भदपुरा ब्लाॅक के गांव ढकिया बरकली गांव के मूल निवासी अमर सिंह नगर के मोहल्ला भटटा पहलवान में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह नवाबगंज तहसील में विधिक कार्य करते थे। मंगलवार की शाम वह बरेली-पीलीभीत हाईवे पर हरदुआ गांव के पास एक ढाबा पर खाना खाने बाइक से जा रहे थे। तभी वह हादसे के शिकार हो गए। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed