{"_id":"68605b4eb3ddd99d1f001e48","slug":"a-speeding-truck-hit-a-cow-the-crowd-beat-up-the-driver-bareilly-news-c-4-bly1015-671356-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, भीड़ ने चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, भीड़ ने चालक को पीटा
विज्ञापन
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र में बदायूं रोड पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही गाय को टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
नेकपुर गन्ना मिल के पास हुए हादसा में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय कुछ दूर तक घिसटती गई। यह देख लोग आक्रोशित हो गए और ट्रक चालक को निकालकर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बचाकर हिरासत में ले लिया।
घटना को लेकर तनावपूर्ण माहौल बन गया और चौराहे पर लंबा जाम लग गया। भीड़ हंगामा करने लगी तो थाना पुलिस काबू न कर सकी। तब आसपास के थानों की पुलिस बुलाई गई। मुश्किल से जाम को खुलवाया जा सका। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गाय की मरहम पट्टी कराई। फिर रामगंगा के पास स्थित पशु अस्पताल में उसे इलाज के लिए भिजवाया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। आरएसएस के विभाग संयोजक अभिषेक शर्मा व नीरज गंगवार ने वाहन चालक अवधेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
-- --
तेज रफ्तार दौड़ते हैं भारी वाहन
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गन्ना मिल के पास ट्रक अक्सर तेज रफ्तार से चलते हैं, इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है।