फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A smart city spanning six wards... yet three of them are in a dilapidated state.

Bareilly News: छह वार्डों की स्मार्ट सिटी... उसमें भी तीन बदहाल

Tue, 13 Oct 2026 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 13 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A smart city spanning six wards... yet three of them are in a dilapidated state.
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के छह वार्डों को चयनित कर 945 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस रकम से जहां रामपुर बाग, नौमहला, गांधी उद्यान वार्ड चमक गए, वहीं फाल्तूनगंज, आजमनगर व सिकलापुर आज भी बदहाल हैं। इनको स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल तो कर लिया गया, लेकिन यहां के लोगों को सड़क, जलनिकासी, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हुईं। ये तीनों वार्ड आज भी बदहाल हैं।
विज्ञापन

सिकलापुर वार्ड की स्थिति सबसे बदतर है। जलभराव यहां की प्रमुख समस्या है। गिरीश कोटेदार की दुकान वाली गली के लोग काफी समय से जलभराव से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रीति, ज्ञानप्रकाश ने बताया कि आगे नाला बंद होने से जल निकासी नहीं हो पा रही है। फर्नीचर मंडी की तरफ से आधी सड़क पर अवैध कब्जा है। अतिक्रमण के कारण नाले की सफाई नहीं हो पाती। यहां धार्मिक स्थल की आड़ में भी लोग सड़क पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन

फाल्तूनगंज वार्ड में सड़कों पर डेयरियां चल रही हैं। गोबर से नाले जाम हो रहे हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यहां 80 लाख रुपये से 600 मीटर नाले का निर्माण कराया गया, लेकिन तीन साल बाद भी इसे ट्रंक लाइन से नहीं जोड़ा गया। आजमनगर वार्ड में सरायखाम डलावघर से अंदर जाने वाली सड़क टूट गई है। एक जगह सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। पूछने पर माहताब, सैफुद्दीन ने बताया कि डेढ़ महीने से काम चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर नाली का पानी बहता दिखा। वार्ड में इंदिरा मार्केट में राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे व सरायखाम में डलावघर हैं। इससे लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। यहां कुत्ते मृत जानवरों को नोच रहे थे। दुर्गंध के कारण वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, रामपुर बाग में 357 करोड़ से बने अर्बन हाट का उद्घाटन तत्कालीन कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने किया था। अब अनुमति के बिना ही इसे तोड़कर नया स्वरूप दिया जा रहा है। गांधी उद्यान में मल्टीलेवल पार्किंग, शौचालय, जंक्शन के पास शापिंग कॉम्प्लेक्स, राइफल क्लब में शूटिंग रेंज, पटेल चौक पर स्काई वॉक बनाए गए हैं।
पार्षद बोले- स्मार्ट सिटी के नाम पर नहीं कराया कोई काम
वार्ड में स्मार्ट सिटी के नाम पर कोई काम नहीं कराया गया है। पहले यह शहर का वीआईपी इलाका था, आज सबसे खराब बनकर रह गया है। लोगों को जलभराव से जूझना पड़ रहा है। कूड़ा कलेक्शन नहीं होने से सड़कों पर कचरा फेंका जा रहा है। - जय प्रकाश राजपूत, पार्षद, सिकलापुर
वार्ड में स्मार्ट सिटी के नाम पर नाले का निर्माण कराया गया, लेकिन उसको आज तक ट्रंक लाइन से नहीं जोड़ा गया। इससे जल निकासी नहीं हो पा रही है। यहां पर डेयरियां भी समस्या की वजह बनी हैं। गोबर से नाले चोक हो रहे हैं। - हरिशंकर, पार्षद, फाल्तूनगंज
वार्ड में डलावघर होने से लोग परेशान हैं। टूटी सड़क भी दर्द दे रही है। स्मार्ट सिटी के नाम पर कोई काम नहीं कराया गया है। सिर्फ मुख्य सड़कों पर काम कराए गए हैं। इससे वार्ड के अंदर जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। - आरिफ कुरैशी, पार्षद, आजमनगर

वर्जन
स्मार्ट सिटी के तहत कमिश्नर की अध्यक्षता में टीम विकास कार्यों का चयन करती है। यदि कहीं कार्य नहीं हुए हैं तो पार्षद मुझसे शिकायत कर सकते हैं। संबंधित इलाके में जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed