{"_id":"6a25aa4d15f2d27e830ae6cf","slug":"a-rubber-seal-will-be-inserted-between-the-joints-preventing-the-vehicles-from-being-jolted-bareilly-news-c-4-bly1053-900415-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ज्वॉइंट के बीच में डाली जाएगी रबर सील, वाहनों को नहीं लगेगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ज्वॉइंट के बीच में डाली जाएगी रबर सील, वाहनों को नहीं लगेगा झटका
विज्ञापन
बरेली। चौपुला पुल की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। अब इसे 10 दिन तक तरी होने के साथ पकने के लिए छोड़ा जाएगा। साथ ही, ज्वॉइंट के बीच में रबर सील डाली जाएगी, ताकि वाहनों को झटका न लगे। कार्यदायी संस्था एनएचएआई बदायूं डिवीजन का दावा है कि 20 जून से पहले पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
800 मीटर लंबे चौपुला पुल की मरम्मत के लिए शासन से एनएचएआई के बदायूं डिवीजन को 1.30 करोड़ रुपये मिले हैं। 12 मई को पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया था। 13 मई से 30 एक्सपेंशन ज्वॉइंट की मरम्मत शुरू कराई गई। गर्डर को डि्रल करके निकाला गया। फिर नया गर्डर लगाकर कंक्रीट से जाम किया गया। अब तक 15 एक्शपेंशन ज्वॉइंट मरम्मत के बाद सूखकर तैयार हो गए हैं। बाकी 15 की भी मरम्मत हो गई है। इनकी तरी की जा रही है और पकने के लिए छोड़ा गया है। अब ज्वॉइंट के बीच में रबर सील डाली जाएगी। इससे पहले पुल के ऊपरी हिस्से की मरम्मत करा दी गई थी। रोजाना इस पुल से औसतन 10 हजार वाहनों का आवागमन होता है।
वर्जन
मरम्मत हो गई है, तरी का काम चल रहा है। इसमें अधिकतम 10 दिन लगेंगे। पुल के ज्वॉइंट में रबर सील डाली जाएगी, ताकि वाहनों को झटका न लगे। - उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई बदायूं डिवीजन