फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A report has been filed against the miscreants who set fire to the medical store

Bareilly News: मेडिकल स्टोर में आग लगाने वाले दबंगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 20 Mar 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the miscreants who set fire to the medical store
नवाबगंज। रंजिश को लेकर मेडिकल स्टोर में आग लगाने वाले दबंगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गेला गांव के नरेन्द्र पाल कुंडरा कोठी गांव में पुलिस चौकी के सामने अपना लक्ष्मी मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनका आरोप था कि बालपुर गांव में रहने वाले देवेंद्र ने उनके बेटे नानक चंद्र से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये का तगादा करने पर वह उनसे रंजिश मानने लगा। इसे लेकर उसने कई बार मेडिकल स्टोर पर आकर मारपीट की थी। आरोप है कि मंगलवार की भोर उसने अपने साथी कुंवरसेन, ज्ञान सिंह व एक अज्ञात के साथ मिलकर उनके मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ आग लगा दी। घटना की रिपोर्ट नरेंद्रपाल ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है। संवाद
--
खुराफातियों ने रेस्टोरेंट में आग लगाई

नवाबगंज। कस्बे के कुम्मराहन मोहल्ले में ध्रुव गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। वह बरेली-पीलभीत हाईवे पर कस्बे के बाइपास मार्ग पर द होस्ट नाम से एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। मंगलवार की देर रात वह रेस्टोरेंट बंद कर घर चले गए। रात्रि में किसी खुराफाती ने उनके रेंस्टोरेंट में कोल्ड डिरंक की बोतलों में कपड़ा फेंक आग लगा दी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझा दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में कुछ खुराफाती दिखाई दिए हैं। चौकी इंचार्ज विदेश शर्मा ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

--
जमीनी विवाद के चलते झोंपड़ी में लगाई आग, नुकसान

हाफिजगंज। जमीनी विवाद के चलते महिला ने दो लोगों पर झोंपड़ी में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।



थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी चंद्रकली पत्नी रामपाल मौर्य ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसने दस साल पूर्व परिवार के सदस्यों से जमीन खरीदी थी। उसके बाद संबंधित लोगों की नीयत बिगड़ गई। कब्जे की नियत से दो लोगों ने बुधवार को उनकी झोंपड़ी में आग लगा दी, जिससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। जेठानी की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed