फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A report has been filed against the bike riders, the allegations against the police will be investigated

Bareilly News: बाइक सवारों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस पर लगे आरोपों की होगी जांच

Sun, 27 Oct 2024 04:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 27 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the bike riders, the allegations against the police will be investigated
अलीगंज। अलीगंज-सिरौली मार्ग पर शुक्रवार को सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में बाइक सवार युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, ग्रामीणों ने थाना पुलिस पर जो आरोप लगाए थे उनकी जांच भी कराई जा रही है। पुलिस की मौजूदगी में ही शनिवार को बुजुर्ग डम्मरलाल के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

महोलिया गांव में शुक्रवार को 65 वर्षीय डम्मर लाल अपने बेटे की पंक्चर सही करने की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान सिरौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने डम्मर लाल को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवकों को मझगवां सीएचसी पहुंचाया। यहां से उन्हें छोड़ दिया गया। जानकारी पर गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक सिरौली-अलीगंज मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

थाना पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को समझाया। परिजनों ने अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया। कहा कि अलीगंज पुलिस पर हमें भरोसा नहीं है। इसके बाद आंवला थाने में बरसेर निवासी जितेंद्र और रुखाड़ा निवासी भुवनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों ने पुलिस पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। - नीलेश मिश्र, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed