{"_id":"6a062e0ca1aef022a3085d22","slug":"a-raid-was-conducted-on-information-about-the-illegal-manufacture-of-ayurvedic-medicines-investigation-found-everything-to-be-in-order-bareilly-news-c-346-1-ba11019-153271-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध तरीके से आयुर्वेदिक दवाएं बनाने की सूचना पर मारा छापा, जांच में सब ठीक मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध तरीके से आयुर्वेदिक दवाएं बनाने की सूचना पर मारा छापा, जांच में सब ठीक मिला
Fri, 15 May 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 15 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक घर में अवैध तरीके से आयुर्वेदिक दवाएं बनाने की सूचना पर एसओजी ओर भोजीपुरा पुलिस ने बुधवार शाम को छापा मारा। आयुर्वेदिक अधिकारी को बुलाकर जब जांच की गई तो सब ठीक मिला। लाइसेंस पर दवाएं बनाने की जानकारी हुई।
भोजीपुरा इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम एसओजी के साथ गांव रहपुरा करीम बख्श स्थित एक घर पर छापा मारा गया था। सूचना थी कि यहां अवैध तरीके से आयुर्वेदिक दवाएं बनाई जा रही हैं। पुलिस को वहां दवाएं बनती मिलीं तो आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अजय पाल गंगवार को जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को आयुर्वेदिक अधिकारी ने जांच की तो पता चला कि लाइसेंस लेकर दवाएं बनाई जा रही हैं। टीम ने कुछ दवाओं के सैंपल जरूर लिए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर डाॅ. अजयपाल गंगवार ने बताया कि लाइसेंस और दवाओं की पत्रावलियों की जांच की गई है। कमियां नहीं मिली हैं।
उधर, इस मामले में सोमवीर की पत्नी रजनी मौर्य ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को शिकायती पत्र देकर एसओजी टीम पर परिजनों को पकड़कर ले जाने और सोने-चांदी के आभूषण व 50 हजार रुपये की नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। भोजीपुरा इंस्पेक्टर ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है।