फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A proposal to include Karampur Chaudhary in the municipal corporation boundary area will be sent to the government

Bareilly News: शासन को भेजा जाएगा करमपुर चौधरी को नगर निगम सीमा क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव

Fri, 29 Aug 2025 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
A proposal to include Karampur Chaudhary in the municipal corporation boundary area will be sent to the government
बरेली। नगर निगम के कंजादासपुर वार्ड से जुड़ चुके करमपुर चौधरी गांव को जल्द ही शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसे नगर निगम सीमा में शामिल करने के लिए सोमवार को नगर निगम सदन ने प्रस्ताव पारित किया है। अब इसे शासन भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर से सटे हुए गांव धौरेरा माफी, डोहरा, करगैना और करेली को पहले ही शहरी सीमा क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव शासन तक जा चुका है। अब इस सूची में करमपुर चौधरी का नाम भी जुड़ गया। नगर निगम की सीमा के विस्तार पर इस गांव की आबादी और आसपास इसी गांव के रकबे में बसी कॉलोनियों को सड़क, सीवर, सफाई और अन्य शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नगर निगम को 15 हजार नए करदाता मिलेंगे। रामपुर गार्डन के पार्षद राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रस्ताव रखा था, पार्षद आरिफ कुरैशी ने अनुमोदन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--

करमपुर चौधरी गांव शहर की सीमा से जुड़ चुका है। यहां के लोग लगातार शहरी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। नगर निगम सदन में पारित होने के बाद अब प्रस्ताव को शासन में भेजा जा रहा है। - उमेश गौतम, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article