{"_id":"69276bd934f22e47ee0aeb34","slug":"a-progressive-farmer-from-karanpur-has-done-wonders-by-growing-five-intercrops-along-with-sugarcane-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3387-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: करनपुर के उन्नतशील किसान ने गन्ने के साथ पांच सहफसल उगाकर किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: करनपुर के उन्नतशील किसान ने गन्ने के साथ पांच सहफसल उगाकर किया कमाल
विज्ञापन
गन्ने के साथ पांच सहफसल उगाकर बनाया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री से मिल चुका है सम्मान, अनोखा मॉडल अपनाकर बने किसानों के लिए प्रेरणास्रोत, वैज्ञानिक तकनीक से गन्ने की पैदावार 600 क्विंटल प्रति एकड़ से भी अधिक की
मीरगंज। करनपुर गांव के उन्नतशील और प्रधानमंत्री से सम्मान प्राप्त किसान जबरपाल सिंह ने बहुफसलीय खेती का ऐसा मॉडल खड़ा किया है, जिसने पूरे क्षेत्र के किसानों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। अब कृषि विभाग ने भी इस मॉडल को अन्य किसानों तक पहुंचाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
उन्होंने अपने खेत में गन्ने की मुख्य फसल के साथ पीली सरसों, आलू, अलसी, चना और गोभी को एक साथ उगाकर यह साबित कर दिया है कि वैज्ञानिक खेती अपनाने से एक ही खेत से कई गुना अधिक उत्पादन और आय प्राप्त की जा सकती है। उनकी खेती का मॉडल आसपास के किसानों के लिए सीख का केंद्र बन गया। जबरपाल सिंह के नवाचार से प्रभावित होकर दिवना, तिलमास, कुल्छा खुर्द, हुरहुरी और मीरगंज इलाके के किसान उनके खेत पर पहुंचकर खेती की नई तकनीक सीख रहे हैं।
विज्ञापन
--
जबरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने गन्ने की उन्नत किस्म सीओ-0118 का चयन किया है। गन्ने की कतारों की दूरी 4 फुट से छह इंच रखी गई है, जिससे पौधों को पर्याप्त धूप, हवा और फैलाव की जगह मिलती है। इसी खुली दूरी का उपयोग उन्होंने अन्य फसलों को लगाने में किया। उन्होंने संतुलित खाद, नियंत्रित सिंचाई और समय पर फसल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया, जिसका परिणाम यह हुआ कि गन्ने की प्रति एकड़ उपज 600 क्विंटल से भी अधिक मिली है, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जबकि सामान्य किसान एक एकड़ में 200 से 250 क्विंटल ही गन्ने की पैदावार ले पाते हैं।
एक फसल प्रभावित होने पर दूसरी फसल से आय होगी सुनिश्चित
उन्होंने बताया कि सरसों के दाने की क्वालिटी बेहतरीन मिल रही है। आलू का आकार और उत्पादन उत्तम है। अलसी और चना दोनों में अच्छी उपज मिल रही है और गोभी भी बाजार में अच्छे दाम दे रही है। बहुफसली खेती का यह तरीका मौसम, कीट और बाजार के जोखिम को भी कम करता है, क्योंकि एक फसल प्रभावित होने पर दूसरी फसल से आय सुनिश्चित करती है। संवाद
-- --
यह प्रयास किसानों के लिए लाभकारी है। इससे फसल की उपजाऊ क्षमता बनी रहती है। बीमारी आने पर भी फसल बच जाती है। किसानों को इस तकनीक को अपनाना चाहिए।
- अमरपाल, उप कृषि निदेशक