फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A procession was taken out with the Tricolour in hand, conveying a message of patriotism.

Bareilly News: तिरंगा हाथ में लेकर निकाली यात्रा, दिया देशभक्ति का संदेश

Fri, 14 Aug 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 14 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A procession was taken out with the Tricolour in hand, conveying a message of patriotism.
बहेड़ी/भुता/भमोरा/आंवला/नवाबगंज/क्योलड़िया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के विभिन्न इलाकों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। बहेड़ी, भुता, भमोरा और आंवला के बाशिंदों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

बहेड़ी तहसील परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नैनीताल रोड, थाना परिसर होती हुई राजपाल पेट्रोल पंप पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान देशभक्ति के तरानों की गूंज रही। कस्बे के लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का आयोजन नगर पालिका, पुलिस और प्रशासन ने किया। इसमें एसडीएम गोपाल शर्मा, सीओ अरुण कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी, सप्लाई इंस्पेक्टर शांतनु कुमार आदि शामिल हुए। इनके अलावा पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहित अन्य स्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल हुए।
विज्ञापन

भुता स्थित एक निजी कॉलेज की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में कॉलेज प्रबंधन, भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर, भाजपा मंडलाध्यक्ष गया प्रसाद गंगवार आदि शामिल हुए। वहीं, विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत हर्रामपुर स्थित एक निजी विद्यालय की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद मेहंदी प्रतियोगिता और पौधरोपण हुआ। इस दौरान स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला में भारतीय किसान यूनियन (शंकर गुट) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा संगठन कार्यालय से कस्बे के पुरैना तिराहे होते हुए तहसील परिसर पर समाप्त हुई। यात्रा में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए तहसीलदार को छह सूत्री ज्ञापन दिया। इसमें अलीगंज रोड स्थित दूध फैक्टरी की ओर से बॉयलर से उत्पन्न फ्लाई ऐश (उड़ती राख) को सड़क के किनारे फेंके जाने के मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की। गांव रहटुईया में प्रस्तावित सौर ऊर्जा प्लांट के लिए 33 केवी की विद्युत लाइन को किसानों की बिना सहमति और बिना विधिक प्रक्रिया पूर्ण किए कृषि भूमि से निकालने के संबंध में कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, जिला प्रभारी कविंद्र पाल सिंह, रमाकांत उपाध्याय, फारूक, खलील अहमद आदि शामिल हैं।

नवाबगंज में एसडीएम सचिन कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी महेशचंद्र शाक्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार ने झंडा दिखाकर तिरंगा यात्रा रवाना की। यह डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई। भदपुरा ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी ईशा हर्षिता, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार और ब्लॉक प्रमुख के पति रवि शंकर गंगवार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक परिसर से शुरू होकर वहीं लौटकर संपन्न हुई। इसमें विद्यार्थी भी शामिल हुए। बिशारतगंज में जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। छात्र-छात्राएं हाथों में पोस्टर लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए बढ़े। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक रीना, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed