{"_id":"5e3dd5a18ebc3ee58e16c102","slug":"a-porter-from-farrukhabad-was-sent-to-jail-for-carrying-explosives-in-a-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में विस्फोटक लादने वाले फर्रुखाबाद के कुली को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में विस्फोटक लादने वाले फर्रुखाबाद के कुली को भेजा जेल
Sat, 08 Feb 2020 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
कुली प्रेमपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस में ढाई क्विंटल विस्फोटक भरे कट्टे लादने वाले फर्रुखाबाद के कुली को बारादरी पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। इधर, फर्रुखाबाद पुलिस से क्लीनचिट मिलने के बाद आतिशबाज गायब हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए अब बरेली पुलिस फिर से फर्रुखाबाद में दबिश देगी।
विज्ञापन
सेटेलाइट चौराहे के पास रविवार को पीलीभीत डिपो की बस में पकड़े गए ढाई क्विंटल विस्फोटक के मामले में बारादरी पुलिस बस के ड्राइवर मुनीश, कंडक्टर सुधीर, पीलीभीत और रिठौरा के आतिशबाज हसन तथा इकराम अली और कुली सलीम उर्फ गंठा को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस की एक टीम बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंची थी। वहां से बस में विस्फोटक लादने वाले कुली फतेहगढ़ के राजेपुर निवासी प्रेमपाल को गिरफ्तार कर ले आई। पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया। वहीं फर्रुखाबाद पुलिस से मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद आतिशबाज गायब हो गया है। उसकी तलाश में बारादरी पुलिस दोबारा फर्रुखाबाद में दबिश देगी।
विज्ञापन