फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A population of 15,000 is drinking dirty water, and even after two deaths, the system remains unchanged.

Bareilly News: 15 हजार की आबादी पी रही गंदा पानी, दो मौतों के बाद भी सिस्टम में नहीं आई जान

Mon, 25 May 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A population of 15,000 is drinking dirty water, and even after two deaths, the system remains unchanged.
बरेली। नगर निगम के वार्ड-22 खलीलपुर वार्ड की 15 हजार की आबादी गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है। इससे दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद सिस्टम की नींद नहीं टूटी। कर्मियों की कमी के चलते वार्ड में ठीक से सफाई भी नहीं होती। जगह-जगह गंदगी पसरी रहती है। सीबीगंज थाने के सामने से सुपीरियर फैक्टरी तक सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। अमर उजाला की ओर से रविवार को वार्ड के शिव मंदिर परिसर में आयोजित संवाद में स्थानीय निवासियों ने ये समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन

वार्ड-22 में खलीलपुर, लेबर कॉलोनी, कैंफर स्टेट, आईटीआर कॉलोनी, वन विभाग कॉलोनी, आंशिक लोहिया विहार, आंशिक बिधौलिया आता है। प्रदीप मौर्य ने बताया कि वार्ड में वर्ष 1986 में पानी की पाइप लाइन डाली गई थी जो जर्जर हो गई है। जगह-जगह लीकेज की वजह से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। इससे उनके दो साथियों रोहित व महेश की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



आदित्य शंकर ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान नियमित नहीं हो रहा है। किरायेदारों से शुल्क लेकर उनका कूड़ा उठाया जाता है, लेकिन रसीद नहीं दी जाती। कर्मियों का व्यवहार भी ठीक नहीं रहता। टावर के पास कूड़ा फेंकने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। व्यापारी अमन गुप्ता ने बताया कि सीबीगंज में कोई शौचालय न होने से आमजन के साथ व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है। राजेश चौहान व मनोज गुप्ता ने बताया कि खलीलपुर रोड पर हनुमान मंदिर की आड़ में अतिक्रमण करके लोग शराब पीते हैं। इसे हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर कहीं गड्ढा तो कहीं कब्जा
सीबीगंज थाने के सामने से सुपीरियर फैक्टरी तक आधा किमी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। - विनीत गुप्ता, उपाध्यक्ष, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
छोटी बाजार ट्यूबवेल के पीछे लोग लघुशंका करने के साथ कूड़ा-कचरा भी फेंकते हैं। नगर निगम में कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका। - अमित क्षत्रिय, अधिवक्ता
सुपीरियर इंडस्ट्रीज के बाहर भूसे वाले ट्रक और टैंकर आधी सड़क घेर लेते हैं। विमको से सुपीरियर फैक्टरी के बीच 50 ट्रक सड़क पर डेरा जमाए रहते हैं। इससे यातायात बाधित होता है। - राजन श्रीवास्तव

पार्षद बोले- तीन सड़कों के प्रस्ताव लंबित
वार्ड की तीन सड़कों का प्रस्ताव नगर निगम में लंबित है। डाॅिल्फन स्कूल मार्ग की नाली पूरी तरह खराब है। वहां पानी की लाइन भी टूटी है। इसी वजह से लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। कर्मियों की संख्या कम होने से सफाई ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है। जनता की समस्याओं के निस्तारण का पूरा प्रयास रहता है। - रचित गुप्ता, पार्षद, खलीलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed