फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A permanent dam will be built on the Bahgul river near Khamaria

Bareilly News: खमरिया के पास बहगुल नदी पर बनेगा पक्का बांध

Fri, 27 Jun 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A permanent dam will be built on the Bahgul river near Khamaria
शीशगढ़। खमरिया गांव के पास बहगुल नदी पर पक्का बांध बनेगा। इसके लिए बजट स्वीकृत कर लिया गया है। बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण कराने वाली कंपनी के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर नवंबर माह से बांध के निर्माण कार्य शुरू करने का किसानों को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


खमरिया गांव के पास अंग्रेजी शासन में बना पक्का रेगुलेटर बांध दशकों पहले टूट चुका है। बांध के अवशेष आज भी मौजूद है। बाध टूटने से किसानों को फसल सिंचाई की समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने किसान कल्याण समिति का निर्माण किया था। कार सेवा से कच्चे बांध का निर्माण कर रामपुर जनपद की तहसील बिलासपुर, बरेली जनपद की तहसील बहेड़ी और मीरगंज के 160 गांवों के किसानों की फसल की सिंचाई का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन

किसान कल्याण समिति कार सेवा से पिछले दो दशकों से कच्चे बांध का निर्माण करती आ रही है। कच्चे बांध को प्रतिवर्ष वर्षा ऋतु में काटना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए किसानों ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में पक्के बांध निर्माण को पिछले कई वर्षों से शासन व प्रशासन से गुहार लगाने के साथ ही धरना प्रदर्शन भी किए। इसके बाद अधिकारियों की पहुंची टीम ने आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed