फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A notorious criminal from Bareilly had informed the police, criminals had also come from Pilibhit.

Bareilly News: बरेली के शातिर ने की थी मुखबिरी, पीलीभीत से भी आए थे बदमाश

Sun, 15 Feb 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
A notorious criminal from Bareilly had informed the police, criminals had also come from Pilibhit.
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा में राइस मिलर के घर हुई लूट में बरेली के बदमाश ने मुखबिरी करके गैंग जुटाया था। पुलिस अब इस गिरोह की तलाश में कई जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

धौराटांडा में राइस मिलर रिहान के यहां बृहस्पतिवार की रात बदमाश घुस गए थे। रिहान के पिता और परिवार के अन्य लोगों को तमंचा दिखाकर कब्जे में ले लिया था। दो बदमाश अंदर कमरे से माल लूटने लगे, इस बीच परिवार ने तीसरे को घेर लिया। यह बदमाश छत से कूदा तो उसके दोनों पैर टूट गए। बदमाश के साथी उसे ले जाने लगे तो रिहान और उनके परिजनों ने बदमाश को अंदर खींच लिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में घायल बदमाश पीलीभीत निवासी नन्हे पाल उर्फ रीतराम का इलाज चल रहा है। अब उसकी हालत में सुधार है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी शिवम आशुतोष और भोजीपुरा इंस्पेक्टर ने उससे पूछताछ की। उससे सुराग मिला कि बरेली के एक बदमाश ने राइस मिलर के यहां घटना करने के लिए बरेली और पीलीभीत के बदमाश जुटे थे। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। एक-दो दिन में ही घटना का खुलासा हो जाएगा। नन्हेपाल ने बताया कि वह घर में घुसते ही घिर गए थे। इसलिए उसे नहीं लगता कि उसके साथी कोई माल ले जा पाए होंगे। हालांकिए पीड़ित परिवार ने आठ लाख रुपये और जेवर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed