{"_id":"6694593e617129f1540b2617","slug":"a-new-drain-was-to-be-built-the-contractor-was-repairing-the-old-one-work-stopped-due-to-protest-bareilly-news-c-4-lko1018-439673-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नई नाली बनानी थी, पुरानी ही ठीक करा रहा था ठेकेदार, विरोध पर काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नई नाली बनानी थी, पुरानी ही ठीक करा रहा था ठेकेदार, विरोध पर काम रुका
Mon, 15 Jul 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आजमनगर में पुरानी नाली के ऊपर ही ईंटें लगाकर ठेकेदार नई नाली का निर्माण कर रहा था। क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध किया तो काम बीच में ही रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को मानक के अनुरूप नालियों का निर्माण कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुरानी नाली पर लगाई गईं ईंटों को हटवा दिया गया।
मामला वार्ड संख्या 20 का है। वहां नवाब लेडीज टेलर की दुकान से मोनसरी मस्जिद, हरी मस्जिद होते हुए मठिया के मुख्य मार्ग तक सीसी सड़क और नाली का निर्माण करीब 25 लाख के बजट से होना है। रविवार को ठेकेदार ने काम शुरू कराया और पुरानी नाली को उखाड़े बगैर उसके ऊपर ही नई नाली बनानी शुरू कर दी। इसको देख जमाल, हाफिज शकील, रफी, इसरार और इरफान ने मानक के अनुरूप नई नाली बनाने के लिए कहा। पार्षद आरिफ को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने निर्माण विभाग के जेई अरुण कुमार को घटना से अवगत कराया। जेई ने दोबारा नई नाली निर्माण कराने के आदेश दिए और लगाई गई ईंटों को हटवा दिया। नाली निर्माण के लिए घरों के आगे निकले चबूतरे आदि को तोड़ने के लिए भी क्षेत्रवासी राजी हो गए हैं।
निर्माण से पहले पुरानी सड़क की होगी खोदाई
सड़क बनवाने को लेकर भी क्षेत्रवासियों की ठेकेदार से बहस हुई। टेंडर के मुताबिक सड़क की खोदाई करने के बाद नया बनाना है, लेकिन ठेकेदार उसी सड़क को ऊंचा कर बनाने की बात कह रहा था। क्षेत्रवासियों ने कहा कि ऐसा करने से गलियाें और घरों में पानी भर जाएगा। पार्षद और जेई ने मानक के अनुरूप ही सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
वर्जन
नालियां पूरी तरह से नई बनेंगी। सड़क और नाली का निर्माण आसानी से हो जाएगा। काम प्रभावित नहीं हुआ है और न ही रुका है। - अरुण कुमार, जेई, निर्माण विभाग