फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A monkey climbed on the 132 KV line, 24 substations were shut down

Bareilly News: 132 केवी की लाइन पर चढ़ा बंदर, 24 उपकेंद्र पड़े ठप

Fri, 22 Aug 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
A monkey climbed on the 132 KV line, 24 substations were shut down
बरेली। सिविल लाइंस में 132 केवी लाइन पर बंदर चढ़ जाने की वजह से डेढ़ घंटे तक शहर के 24 उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। कई अन्य इलाकों में भी फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन

फाल्ट बुधवार को रात करीब 9:30 बजे हुआ। एक साथ सभी उपकेंद्र ठप होने पर बिजली कर्मियों ने जब फाल्ट की तलाश की तो बंदर के लाइन पर चढ़ने की जानकारी हुई। तुरंत ही यहां मरम्मत का काम शुरू किया गया। बिजली कर्मियों को डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल करने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी 33 केवी लाइन की आपूर्ति ठप होने की वजह से बिजली संकट रहा। सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय, तृतीय, सदर कैंट की आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही। वहीं, कुतुबखाना उपकेंद्र के बाग बिग्रटान में लोकल फाल्ट के चलते एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस और डीडीपुरम क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या बनी रही। बुधवार रात सनसिटी सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में भी फाल्ट होने से चार से पांच घंंटे तक बिजली गुल रही। सदर कैंट और सुभाषनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से लेकर सात बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed