फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A man thrown from bridge

युवक को पिटाई कर पुल से फेंका

Wed, 10 Nov 2021 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
A man thrown from bridge
श्याम गंज पुल से फेंका गया मुकेश अस्पताल में भर्ती।
बरेली। बारादरी के संजयनगर में रहने वाले मुकेश को सैनिक कॉलोनी गली नंबर एक के आकाश और उसके दोस्तों ने पिटाई करके श्यामगंज फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। इससे युवक के दोनों पैर के साथ रीढ़ की हड्डी भी टूट गई लेकिन बारादरी पुलिस सिर्फ एनसीआर दर्ज कर इस मामले को रफादफा कर दिया। मुकेश की मां ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। अब पुलिस धाराएं बढ़ाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची दुर्गा ने बताया कि उनका बेटा मुकेश दिल्ली में नौकरी करता है और दिवाली पर घर आया था। छह नवंबर की रात मुकेश कुछ दोस्तों के साथ बाइक से श्यामगंज जा रहा था। जब वे लोग श्यामगंज फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आकाश और उसके दोस्तों ने असलहों के दम पर उन्हें रोक लिया। उनके बेटे के साथ मारपीट कर उसे जातिसूचक गालियां दीं और फिर फ्लाईओवर से नीचे फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन

कुछ राहगीरों की मदद से उसे स्टेडियम रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण वे लोग अब उसे दूसरे अस्पताल में ले आए हैं। मुकेश के दोनों पैर और रीढ़ की हड्डी टूट गई है। फिर भी बारादरी पुलिस एनसीआर दर्ज कर आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। अब तक किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त की दुश्मनी में फंसा मुकेश
मुकेश के बड़े भाई अनुज ने बताया कि घटना वाली रात वह अपने दोस्त विवेक के साथ जा रहा था। दिल्ली में रहने के चलते उनके भाई की यहां किसी से रंजिश नहीं है। आरोपियों से विवेक की रंजिश है, इसके चलते ही मुकेश इस घटना का शिकार हो गया।

इस मामले में मुकेश के पिता रामबाबू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उस समय तक उसके पैर टूटने की बात सामने नहीं आई थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। - नीरज मलिक, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed