{"_id":"5e2fab288ebc3e4b000f45c7","slug":"a-man-allegedly-poured-petrol-on-a-woman-and-set-her-ablaze-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरेली में शादीशुदा प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, साथ जाने से किया था इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरेली में शादीशुदा प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, साथ जाने से किया था इनकार
Tue, 28 Jan 2020 10:12 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला को जबरन उसके घर से ले जाने की कोशिश कर रहे उसके प्रेमी ने इनकार करने पर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में महिला तो गंभीर रूप से झुलसी ही, उसका पांच वर्षीय बेटा भी आग की चपेट में आ गया।
35 फीसदी से ज्यादा झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सुभाषनगर इलाके के एक गांव में रहने वाली 32 वर्षीय महिला को रविवार शाम जिला अस्पताल लाया गया।
महिला के पति की सूचना पर सुभाषनगर पुलिस और मजिस्ट्रेट ने उसके बयान दर्ज किए। पति की ओर से बिथरी के मेहतरपुर गांव में रहने वाले विनोद कश्यप के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट कराई गई।
विज्ञापन
महिला के पति के मुताबिक वह शादियों में खाना बनाने का काम करता है। रविवार शाम वह अपने काम पर गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी और दो बच्चों के साथ मां थी। इसी दौरान पहुंचे विनोद कश्यप ने उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की और इनकार करने पर जैकेट में छिपाकर लाई गई पेट्रोल से भरी बोतल निकालकर उस पर उड़ेल दी और फिर लाइटर से आग लगा दी।

आग लगते ही लपटों में घिरी महिला चीखती-चिल्लाती हुई दौड़ी तो विनोद फरार हो गया। इस दौरान उसके पास पांच वर्षीय बेटा भी था और वह भी आग से झुलस गया। महिला की सास ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। पुलिस ने मौके से बोतल और लाइटर भी बरामद कर लिया।
इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी विनोद कुछ समय पहले तक महिला के ही गांव में रहता था। वह उसे जबरन साथ ले जाना चाहता था। महिला के विरोध करने पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसकी तलाश की जा रही है।