फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A glimpse of developed India visible in the budget

Bareilly News: बजट में दिख रही विकसित भारत की झलक

Fri, 02 Feb 2024 03:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of developed India visible in the budget
बरेली। रोहिलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन (आरएमए) ने बृहस्पतिवार को अंतरिम बजट पर रोटरी भवन में परिचर्चा आयोजित की। पदाधिकारियों ने बजट को समावेशी और विकसित भारत का मार्गदर्शक बताया।
विज्ञापन

आरएमए उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बजट ग्रामीण विकास व खाद्यान्न उत्पादन को मजबूती देगा। गरीबों, महिलाओं, युवाओं व किसानों को सशक्त बनाएगा। मुख्य अतिथि घनश्याम खंडेलवाल ने कहा कि बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, पर्यटन, रेलवे सेक्टर में सुधार, आवास योजना, सोलर एनर्जी, ई-वाहनों को बढ़ावा देने के प्रावधान हैं, ताकि देश का चतुर्दिक विकास हो सके। अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बजट को सौर ऊर्जा, डेयरी फॉर्मर के लिए योजना, ऑयल सीड में देश को आत्मनिर्भर बनाने, एमएसएमई सेक्टर को ग्लोबल स्तर का बनाने पर केंद्रित बताया।
विज्ञापन

बताया कि युवाओं को टेक्नोलॉजी इनोवेशन के क्षेत्र में काम करने के लिए 50 साल का ब्याजमुक्त ऋण मिलना श्रेयस्कर है। विशिष्ट अतिथि सीए राजेन विद्यार्थी ने बजट से आर्थिक वृद्धि को गति मिलने की बात कही। पैनलिस्ट सीए कपिल वैश्य, सीए शरद मिश्रा ने भी विचार साझा किए। कार्यक्रम निदेशक डॉ. नीरज सक्सेना, संचालक डॉ. स्वतंत्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य के अनुसार बजट विकासपरक
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) बरेली चैप्टर के उद्यमियों ने बृहस्पितवार को जंक्शन रोड स्थित होटल में अंतरिम बजट का सजीव प्रसारण देखा। उन्होंने बजट को भविष्य के लिए समग्र विकासपरक बताया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा रहे। यहां चैप्टर चेयरमैन तनुज भसीन, चैप्टर सचिव मयूर धीरवानी, कोषाध्यक्ष रजत मेहरोत्रा, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गोयल, डिवीजनल चेयरमैन विमल रिवाड़ी, सीईसी सदस्य नीरज गोयल, मनोहर लाल धीरवानी, अल्पित अग्रवाल, राजीव आनंद व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो

टैक्स प्रोसेसिंग अवधि घटाना सराहनीय
बरेली। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिला कार्यालय नरीमन कॉलोनी में बजट पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल ने टैक्स प्रोसेसिंग अवधि 93 दिन से घटाकर 10 दिन करने को सराहा। यहां युवा जिलाध्यक्ष अनुज गुप्ता, जीएसटी अधिकारी विजय गौड़ (जॉइंट कमिश्नर), जितेंद्र कुमार (डिप्टी कमिश्नर), योगेश मौर्य (डिप्टी कमिश्नर), योगेश कुमार सिंह (असिस्टेंट कमिश्नर), जिला महामंत्री अमित अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष परविंदर पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो


अंतरिम बजट से व्यापारी हताश
बरेली। उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल ने पीलीभीत रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर गौरव सक्सेना की अध्यक्षता में बजट पर चर्चा की। उन्होंने बजट में व्यापारियों को लाभ नहीं मिलने की बात कही, पर देश के लिए इसे विकासपरक बताया। महामंत्री प्रतीक धवन, शिवम सक्सेना, अमित कंचन ने विचार रखे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed